फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP will provide administrative and political training to the office bearers to sharpen the organization.

Delhi NCR News: भाजपा संगठन को धार देने के लिए पदाधिकारियों को प्रशासनिक और राजनीतिक प्रशिक्षण देगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
-सात लोकसभा क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारियों को अलग-अलग तीन-तीन दिन तक गुर सिखाए जाएंगे
विज्ञापन

-पदाधिकारियों को बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क, मीडिया हैंडलिंग, सोशल मीडिया रणनीति, संकट प्रबंधन और चुनावी तैयारियों पर जानकारी दी जाएगी
विनोद डबास
नई दिल्ली। भाजपा संगठन को धार देने के लिए पदाधिकारियों को प्रशासनिक और राजनीतिक प्रशिक्षण देगी। इस पहल के तहत राजधानी के सात लोकसभा क्षेत्रों में अलग-अलग चरणों में तीन-तीन दिन के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पार्टी के पदाधिकारियों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली के साथ-साथ राजनीतिक प्रबंधन के गुर सिखाए जाएंगे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रशिक्षण कार्यक्रम केवल औपचारिकता नहीं बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी बनाने की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है। शिविरों में पदाधिकारियों को बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क, मीडिया हैंडलिंग, सोशल मीडिया रणनीति, संकट प्रबंधन और चुनावी तैयारियों जैसे अहम विषयों पर जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता तक उनके लाभ पहुंचाने के तरीकों पर भी विशेष सत्र होंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और अनुभवी रणनीतिकार सीधे पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। वे अपने अनुभव साझा करेंगे और कार्यकर्ताओं को बदलते राजनीतिक परिदृश्य के अनुरूप खुद को ढालने के टिप्स देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का यह कदम आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। पार्टी चाहती है कि उसका हर पदाधिकारी न केवल राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे, बल्कि प्रशासनिक समझ भी रखे, ताकि जनता के मुद्दों को बेहतर ढंग से उठाया जा सके और उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही, डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग पर भी जोर रहेगा।

पार्टी के फैसले को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे न केवल कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि पार्टी का जमीनी नेटवर्क भी और सशक्त होगा। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि प्रशिक्षित और जागरूक पदाधिकारी ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं और जनता के बीच पार्टी की विश्वसनीयता को और मजबूत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed