फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP will cook khichdi on Ramlila ground January 6 in delhi

रामलीला मैदान में 6 जनवरी को खिचड़ी पकाएगी भाजपा

Sun, 09 Dec 2018 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
BJP will cook khichdi on Ramlila ground January 6 in delhi
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश भाजपा रामलीला मैदान में खिचड़ी पकाने की तैयारी में जुट गई है। 6 जनवरी को होने वाली भीम महासंगम विजय संकल्प रैली में भाजपा समरसता की खिचड़ी पकाएगी। इसके लिए दाल-चावल घर-घर से एकत्रित किए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रैली की तैयारियों को लेकर पत्रकारों से वार्ता में कहा कि इसका आयोजन दिल्ली अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से होगा। भीम महासंगम समरसता खिचड़ी के लिए उन्होंने बैग दिखाते हुए चावल व दाल एकत्र करने वाले कार्यकर्ताओं के मोटरसाइकिल समूह को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन


तिवारी के कहा कि राजधानी में दो लाख 80 हजार परिवारों ने दाल-चावल देने की मंजूरी दी है। बाइक सवार कार्यकर्ता घर-घर जाकर इसे एकत्र करेंगे। 6 जनवरी को रामलीला मैदान में खिचड़ी पकाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महिला हुंकार रैली 16 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भीम महासंगम विजय संकल्प रैली अपने आपमे अद्वितीय होगी। इसमें समरसता खिचड़ी बनेगी। रैली मे मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह होंगे। समरसता खिचड़ी के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जोड़कर समरसता का संदेश दिया जाएगा।

तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार सरदार वल्लभभाई पटेल में आस्था प्रकट करने के लिए देशभर के लोगों ने मूर्ति निर्माण के लिए लोहा दिया था, उसी प्रकार समाज में समरसता का संदेश देने के लिए दिल्ली की जनता मुट्ठीभर दाल-चावल देगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन: देश की सत्ता सौंपने के लिये अनुसूचित जाति मोर्चा ने अपनी प्रतिबद्धता स्वरूप हर विधानसभा क्षेत्र में समर्थन संकल्प कार्ड भेजे थे। इस दौरान मीडिया प्रभारी प्रत्यूष कंठ, नीलकांत बख्शी, प्रवक्ता हरीश खुराना, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा भी उपस्थित थे।

‘दिल्ली में अराजकता के हालात’
तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अराजकता के हालात पैदा कर दिए हैं। दिल्ली सरकार के आश्रय गृह से नौ बेटियों का गायब हो जाना बहुत दुखद है, लेकिन दिल्ली सरकार ने उनकी तलाश का कोई प्रयास नहीं किया है। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति दिल्ली सरकार की उदासीनता की जितनी भर्त्सना की जाए, कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed