फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP West UP organization office will change after Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव बाद बदलेगा भाजपा के वेस्ट यूपी संगठन का ठिकाना

Thu, 07 Feb 2019 02:18 AM IST
Priyesh Mishra राजीव शर्मा, गाजियाबाद
राजीव शर्मा, गाजियाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 07 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
BJP West UP organization office will change after Lok Sabha elections
बीजेपी
भाजपा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश कार्यालय मेरठ में भले ही बनकर तैयार हो गया हो, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद कार्यालय का महत्व कम नहीं होगा। भाजपा गाजियाबाद के अशोक नगर में बने क्षेत्रीय कार्यालय को फिलहाल पूरी तरह शिफ्ट नहीं करेगी।
विज्ञापन


चुनाव का वॉररूम गाजियाबाद में भी रहेगा। करीब 30 साल से भाजपा संगठन के वेस्ट यूपी की कमान संभाल रहे गाजियाबाद से पश्चिमी क्षेत्र की कमान चुनाव के बाद छिन जाएगी। इसके बाद भाजपा के पश्चिमी यूपी संगठन का नया ठिकाना मेरठ में होगा।
विज्ञापन


गाजियाबाद में 1990 में भाजपा ने अपना क्षेत्रीय कार्यालय बनाया था। यहां सबसे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार त्यागी और संगठन मंत्री कमलेश बने थे। इसके बाद से भाजपा की वेस्ट यूपी की राजनीति गाजियाबाद से ही संचालित हुई। भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई बड़े चुनाव जीते और सभी की रणनीति गाजियाबाद में ही तैयार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भाजपा ने इस पश्चिमी यूपी की राजनीति को संचालित करने वाले क्षेत्रीय कार्यालय को मेरठ में शिफ्ट करने की प्लानिंग की है। मेरठ में करीब 1500 वर्ग गज क्षेत्रफल में तीन मंजिला आलीशान कार्यालय बनकर तैयार हो चुका है। इसी बिल्डिंग में मेरठ महानगर और जिला इकाई का कार्यालय भी होगा। इस भव्य कार्यालय को कंप्यूटर और तकनीकी संसाधनों से लैस किया जाएगा।

चर्चा है कि जल्द ही क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में शिफ्ट हो जाएगा। हालांकि भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा का कहना है कि फिलहाल गाजियाबाद से क्षेत्रीय कार्यालय पूरी तरह शिफ्ट नहीं किया जाएगा। वेस्ट यूपी के 19 जिलों के लोकसभा चुनाव का काम दोनों जिलों में बने कार्यालयों से संभाला जाएगा।
Trending Videos

गाजियाबाद कार्यालय में बन चुका वॉर रूम

भाजपा ने गाजियाबाद स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में चुनाव को लेकर वॉर रूम की स्थापना की है। इस वॉर रूम में हर किसी कार्यकर्ता को जाने की इजाजत नहीं है। बड़े पदाधिकारी ही इस कार्यालय में जा सकेंगे। भाजपा नेताओं का कहना है कि गाजियाबाद में बने वॉर रूम की चुनाव में खास अहमियत होगी। हालांकि क्षेत्रीय अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी दोनों जिलों में आते-जाते रहेंगे।

क्षेत्रीय कार्यालय से इन जिलों की राजनीति होती है संचालित
सहारनपुर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, नोएडा

जिला-महानगर कार्यालय के लिए तलाशी जा रही जमीन
वेस्ट यूपी के 11 जिले समेत यूपी के 51 जिलों में भाजपा ने पार्टी के लिए नए कार्यालयों का निर्माण किया है। बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इनका उद्घाटन किया है। भाजपा ने फिलहाल गाजियाबाद में पार्टी कार्यालय के लिए नई बिल्डिंग नहीं बनाई है। पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा ने बताया कि जल्द ही जिला व महानगर कार्यालय के लिए जमीन तलाशी जा रही है। जल्द ही जमीन लेकर पार्टी कार्यालय का निर्माण शुरू कराया जाएगा। बता दें कि फिलहाल भाजपा का महानगर कार्यालय राजनगर स्थित एक किराए की बिल्डिंग में चल रहा है। पार्टी के पास अपनी बिल्डिंग नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed