फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP took out Tiranga Yatra in Delhi and called Operation Sindoor a symbol of national pride

Tiranga Yatra: दिल्ली में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया राष्ट्र गौरव का प्रतीक

Sun, 18 May 2025 10:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 18 May 2025 10:35 PM IST
सार

दिल्ली में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान भाजपा नेताओं ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के साहसिक अभियान को राष्ट्र सम्मान का प्रतीक बताया। सांसद और प्रदेश मंत्री बांसुरी स्वराज ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि आत्मरक्षा और राष्ट्र सम्मान की पुनर्स्थापना का संकल्प है। 

विज्ञापन
BJP took out Tiranga Yatra in Delhi and called Operation Sindoor a symbol of national pride
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा ने रविवार को उत्तर पश्चिम, नजफगढ़ और नई दिल्ली जिलों में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान भाजपा नेताओं ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के साहसिक अभियान को राष्ट्र सम्मान का प्रतीक बताया। हजारों कार्यकर्ताओं के साथ इन यात्राओं में ओलंपियन विजेंद्र सिंह, विधायक संदीप सहरावत व प्रद्युमन राजपूत और जिला अध्यक्ष रमेश शोखंदा सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन


नई दिल्ली और करोलबाग विधानसभा में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए सांसद और प्रदेश मंत्री बांसुरी स्वराज ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि आत्मरक्षा और राष्ट्र सम्मान की पुनर्स्थापना का संकल्प है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने मालवीय नगर में यात्रा में कहा कि यह तिरंगा यात्राएं न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि हैं, बल्कि पूरे देश को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का संदेश देती हैं। 
विज्ञापन


वहीं, ग्रेटर कैलाश से विधायक शिखा राय ने कहा कि यह यात्रा 'ऑपरेशन सिंदूर' में वीर जवानों ने दिखाए पराक्रम और पीड़ित बहनों के प्रति एकजुटता की प्रतीक है।उत्तर पश्चिम जिले में प्रदेश महामंत्री व सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि भारत अब आतंक के खिलाफ चुप नहीं बैठने वाला है। वहीं, मटियाला व द्वारका विधानसभा में सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से अब कोई भी गोलीबारी सीधे आतंकी गतिविधि मानी जाएगी और भारत उसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed