फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP taking lessons from uttarakhand defeat

उत्तराखंड की हार से चुनावों में सबक लेगी भाजपा

Wed, 30 Jul 2014 03:52 PM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
BJP taking lessons from uttarakhand defeat

उत्तराखंड में हुए विधानसभा उपचुनाव में करारी हार के बाद भाजपा हाईकमान कोई जोखिम उठाने को तैयार नहीं है। संगठन ने नोएडा में होने वाले उपचुनाव के लिए गहन मंथन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विधानसभा सीट के लिए नवनिर्वाचित सांसद डॉ. महेश शर्मा ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए टिकट नहीं मांगेंगे।

उधर, स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता साफ कह चुके हैं कि वे किसी बाहरी प्रत्याशी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह भी पक्का है कि प्रत्याशी के चयन में सिर्फ पार्टी मुखिया अमित शाह की ही चलेगी।

विज्ञापन

2012 में बनी थी नोएडा व‌िधानसभा

BJP taking lessons from uttarakhand defeat

दरअसल, वर्ष 2012 में नए परिसीमन के दौरान नोएडा विधानसभा बनी थी। पहली बार विधायक बनने का मौका भाजपा के डॉ. महेश शर्मा (27,676 वोटों से जीत) को मिला था।

2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ. महेश शर्मा 2.80 लाख वोटों से जीतकर सांसद चुने जा चुके हैं। अब सीट पर उपचुनाव होना है।

पार्टी के सूत्र बताते हैं कि प्रदेश में उपचुनाव अक्तूबर के अंत या फिर नवंबर शुरू में होना तय है। केवल इसकी घोषणा होनी बाकी है।

कोई नहीं जानता क‌िसे म‌िलेगी ‌ट‌िकट

BJP taking lessons from uttarakhand defeat

फिलहाल यह कोई दावा नहीं कर सकता है कि टिकट किसको मिलेगा। इसके पीछे पार्टी सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले दिल्ली में पार्टी मुखिया अमित शाह ने उत्तराखंड में हुई हार की समीक्षा की थी।

बताया जाता है कि वहां पर टिकट बंटवारे के दौरान स्थानीय संगठन की अनदेखी की गई थी। जिसके चलते ही हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में भाजपा के 73 सांसद चुने गए थे, पार्टी कभी नहीं चाहेगी कि वह किसी ऐसे प्रत्याशी पर दांव लगाए जो हार का कारण बने।

इसलिए यह तो स्पष्ट है कि टिकट उसी को मिलेगा जिसकी संगठन, पार्टी और नोएडा की जनता में अच्छी इमेज होगी। इस मानक में चुनिंदा लोग ही हैं जो टिकट के लाइन में खड़े हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed