फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp supporters are confused on delhi issue

नेता ही नहीं भाजपा के कार्यकर्ता भी हैं कन्फ्यूज

Wed, 23 Jul 2014 03:46 PM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
bjp supporters are confused on delhi issue

दिल्ली में भाजपा सरकार बनाएगी या नहीं यह फैसला अब शीर्ष नेतृत्व को लेना है। लिहाजा प्रदेश नेताओं की निगाहें भी अब आलाकमान के ऐलान पर ही टिकी हैं।

विज्ञापन


वहीं कार्यकर्ता भी इस फैसले के इंतजार में हैं कि उन्हें फिर से बूथ स्तर पर चुनावa की तैयारी में जुटना है या संगठन की मजबूती के लिए काम करना है।

विज्ञापन


पिछले दो सप्ताह से भाजपा के ज्यादातर विधायक सरकार बनाने की मुहिम में जुटे थे। कोई जोड़तोड़ कर सरकार बनाने की बात कर रहा था तो कोई अल्पमत वाली सरकार बनाने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की विदेश यात्रा से टला फैसला

bjp supporters are confused on delhi issue

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा के कारण भी निर्णय टलता रहा। लेकिन अब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने कमान संभाल ली है।

बताया जाता है कि मंगलवार को भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में दिल्ली के राजनीतिक पहलुओं पर चर्चा हुई। अंतिम फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर छोड़ दिया गया है। लिहाजा अब प्रदेश भाजपा नेताओं की नजरें शीर्ष नेतृत्व के फैसले की तरफ हैं।

पिछले दिनों प्रदेश स्तर पर हुई दो बड़ी बैठकों में सभी विधायकों, सातों सांसद, मोर्चा और प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें सरकार बनाने को लेकर उनसे राय ली गई और एक विस्तृत रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को सौंप दी गई। इस रिपोर्ट के बाद अब सब इस इंतजार में हैं कि भाजपा सरकार बनाने को लेकर क्या निर्णय लेती है।

सांसद उदित राज दिल्ली के उपराज्यपाल से मिले

bjp supporters are confused on delhi issue

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की समस्या को लेकर भाजपा सांसद डॉ. उदित राज ने एक प्रतिधिमंडल के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की। इस मौके पर उपराज्यपाल को जलभराव, सीवर लाइन, पानी की समस्या समेत कई परेशानियों से अवगत कराया गया।

उपराज्यपाल को नरेला और बवाना इलाके में रहने वाले लोगों की समस्याओं से भी अवगत कराया गया। मुलाकात के बाद सांसद उदित राज ने बताया कि उपराज्यपाल ने उन्हें भरोसा दिया है कि जल्द ही इन समस्याओं पर उचित कदम उठाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा दिल्ली की जनता की समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान करने के प्रयास में जुटी हुई है। उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त से मुलाकात के बाद स्पष्ट किया कि दिल्ली भाजपा पुलिस की कानून व्यवस्था से जुड़े किसी भी मसले पर कोताही के प्रति जीरो टोलरेंस रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed