फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP State President Virendra Sachdeva Press Conference Arvinder Singh Lovely resigned from party

Delhi: लवली और राजकुमार चौहान के BJP में आने के सवाल पर बोले वीरेंद्र सचदेवा, कहा- पार्टी में सभी का स्वागत

Sun, 28 Apr 2024 04:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 28 Apr 2024 04:17 PM IST
सार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से कई कयास लगाए जा रहे हैं कि अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल होने वाले हैं। इन सब सवालों पर चुप्पी लगाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेंस के दौरान जवाब दिया।

विज्ञापन
BJP State President Virendra Sachdeva Press Conference Arvinder Singh Lovely resigned from party
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद दिल्ली में राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अरविंदर सिंह लवली के आवास पर पहुंच रहे हैं। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान लवली के संपर्क में हैं और उनसे उनकी नाराजगी के बारे में बात कर रहे हैं। इसी सबके बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला बोला है।

विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे लोगों को टिकट देने का विरोध कांग्रेस  में अंदर से ही हो रहा है, इसलिए लवली ने इस्तीफा दिया है। राजकुमार चौहान और अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे की भाषा एक है। उन्होंने कहा कि पहले तो भ्रष्टाचारी आम आदमी पार्टी के साथ जाना, फिर दूसरा मुद्दा देश विरोधी ताकतों के साथ रहने वाले और कन्हैया कुमार को टिकट देना।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली और राजकुमार चौहान के भाजपा में आने के सवाल पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हमारी पार्टी में सभी का स्वागत है। वह चुनाव के बाद कांग्रेस में वापस न चले जाएं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जब नई बहू आती है तो उसका स्वागत किया जाता है, लेकिन उसे भी अपना आचरण सुधारना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार चौहान को टिकट न मिलने पर थे नाराज
लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले शीला सरकार में 12 साल तक मंत्री रहे राजकुमार चौहान को टिकट न मिलने पर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। बताया जा रहा है कि अरविंदर सिंह लवली आम आदमी पार्टी से गठबंधन के खिलाफ थे। 


राजकुमार चौहान ने पार्टी से दे चुके हैं इस्तीफा
हाल ही में राजकुमार चौहान ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। उन्होंने इसके पीछे प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के व्यवहार को कारण बताया है। वे उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे। उन्होंने टिकट न मिलने पर तीन दिन पहले बैठक में विरोध भी किया था। इस दौरान बाबरिया से नोकझोंक भी हुई थी। इस बारे में उनके खिलाफ पार्टी में एक शिकायत भी की गई है। यह शिकायत कार्रवाई के लिए आलाकमान के पास भेजी गई है, लेकिन उन्होंने शिकायत का निपटारा होने से पहले कांग्रेस छोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed