Politics: शहजाद पूनावाला ने 'INDIA' पर बोला हमला, कहा- निकाह से पहले ही तीन तलाक शुरू
कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में सरकार की आलोचना के बाद सीएम अरविंज केजरीवाल पर पलटवार किया है। वहीं, इस बीच भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी ट्वीट कर विपक्षी एकता पर हमला बोला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी एकता INDIA पर निशाना साधा है। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की आलोचना की थी। रविवार को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर पलटवार किया और उन्हें पिछली शीला दीक्षित सरकार के प्रदर्शन की तुलना अपनी सरकार से करने की चुनौती दी। इस पर गृहमंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए भाजाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया है।
In last few days ☺️ Nikah se pehle Teen Talaq
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) August 20, 2023
Congress says we will contest all seats against AAP in Delhi - AAP says Congress has no existence
Congress chief Anil Chaudhary labels Kejriwal corrupt
Kejriwal attacks Congress govt corruption in Chattisgarh
Pawan Khera… pic.twitter.com/rnUn3ieL5l
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन INDIA पर शनिवार को निशाना साधा था। वहीं, अब भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्विटर पर लिखा है कि 'निकाह से पहले तीन तलाक। कांग्रेस ने कहा है कि वो दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी कहती है कि कांग्रेस का अस्तित्व नहीं है। दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख अनिल चौधरी ने केजरीवाल को भ्रष्टाचारी कह दिया। केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में कांग्रसे सरकार के भ्रष्टाचार पर निशाना साधा। गुंडू राव के बाद पवन खेड़ा ने दिल्ली मॉडल पर निशाना साधा। अलका लांबा केजरीवाल को आप के ठग कहती हैं। इसका मतलब यह हुआकि अमित सही हमेशा सही हैं। काम खत्म, दोस्ती खत्म।'
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की आलोचना की थी। सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को रायपुर में एक रैली को संबोधित किया था।