फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP showed preparations for MCD elections by holding Panch Parmeshwar Sammelan

Panch Parmeshwar Summit: BJP ने MCD चुनाव की तैयारियों की दिखाई धमक, जोश से लबरेज कार्यकर्ता बोले- फिर जीतेंगे

Mon, 17 Oct 2022 08:19 AM IST
आकाश दुबे आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 17 Oct 2022 08:19 AM IST
सार

किराड़ी से आए भाजपा के बूथ स्तर कार्यकर्ता अवधेश सिंह ने कहा कि फिर से इस बार भाजपा एमसीडी का चुनाव जीतेगी। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि जनता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का झूठ जान गई है।

विज्ञापन
BJP showed preparations for MCD elections by holding Panch Parmeshwar Sammelan
पंच परमेश्वर सम्मेलन में मंच पर मौजूद भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंच परमेश्वर सम्मेलन के जरिए भाजपा ने एमसीडी चुनाव की तैयारियों की धमक दिखाई। रामलीला मैदान में रविवार को मेले जैसा माहौल था। जितनी भीड़ मैदान में थी, उतनी ही सड़कों पर थी। दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय के पास सैकड़ों बसें कतार से खड़ी दिखीं। जिनमें सवार होकर दिल्ली के कोने-कोने से भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता आए हुए थे। इसमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे।

विज्ञापन
Trending Videos

नेताओं के बैठने के लिए बनाए गए मंच के सामने कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए करीब साढ़े तीन सौ मीटर तक कुर्सियां लगाई गई थीं, जिनमें अधिकतर भरी हुई थीं। मैदान में प्रवेश करने के हर एक रास्ते पर मेटल डिटेक्टर और पुलिस व स्वयं सेवक दलों की तैनाती की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को गर्मी से बचाने के लिए एक मुख्य हैंगर टेंट और इसके बगल कपड़े का टेंट लगाया था। इनमें बड़े कूलर व फर्राटा पंखे का इंतजाम किया गया था। मंच के दोनों ओर पीने का पानी इंतजाम, मोबाइल टॉयलेट और हेल्थ जांच शिविर भी लगाया गया था। प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के बड़े होर्डिंग चारों तरफ नजर आ रहे थे। फायर ब्रिगेड की गांड़ियां, पानी के बड़े टैंकर इत्यादि का भी मैदान में इंतजाम किया गया था। मैदान में चाट, पकौड़ी, चना, चबैना, पापड़ बेचने वाले दुकानदार पहुंचे हुए थे। किराड़ी से आए भाजपा के बूथ स्तर कार्यकर्ता अवधेश सिंह ने कहा कि फिर से इस बार भाजपा एमसीडी का चुनाव जीतेगी। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि जनता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का झूठ जान गई है।

विज्ञापन

विभिन्न मार्ग बंद कर किया गया रूट डायवर्जन 
सम्मेलन के लिए बाराखंभा रोड से रंजीत सिंह फ्लाईओवर होते हुए दिल्ली गेट की ओर, गुरु नानक चौक, विवेकानंद मार्ग से मिंटो रोड होते हुए कमला मार्केट, राजघाट से दिल्ली गेट, कमला मार्केट से गुरु नानक चौक, चमन लाल मार्ग को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। इन रास्तों पर कार्यकर्ताओं को पैदल जाने की छूट थी। यही हाल पहाड़गंज से अजमेरी गेट की ओर आने वाले मार्ग पर थी, जबकि मिंटो ब्रिज से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग वाहनों के लिए खुला था। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से मिंटो ब्रिज व दीन दयाल मार्ग होकर बसों की आवाजाही हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed