फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP said Kejriwal Natwarlal, asked to resign.

BJP ने केजरीवाल को कहा नटवरलाल, मांगा इस्तीफा

Wed, 30 Dec 2015 11:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Dec 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
 BJP said Kejriwal Natwarlal, asked to resign.

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने दिल्ली की आप सरकार के साढ़े 10 माह के कार्यकाल को ही एक वर्ष करार देते हुए उसके खिलाफ मोर्चा खोला है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के नेतृत्व में सभी सात सांसदों ने पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जनता को गुमराह करने, वादे पूरे नहीं करने, भ्रष्टाचार बढ़ने समेत कई आरोप लगाते हुए दिल्ली सरकार से त्याग पत्र मांगा।

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि आप सरकार के कामकाज करने और उनके मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के भ्रष्टाचार, फर्जीवाड़े आदि मामलों में जेल जाने से उसका असली चेहरा सामने आ गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर उसके मंत्रियों और आप नेताओं का सुर्खियों में बने रहने की ओर ध्यान रहता है। इस सरकार से जनता को कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि इतना बड़ा बहुमत होने के बावजूद अभी तक एक भी कार्य नहीं किया है, जबकि वह बहुत बेहतर कार्य कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सीएम मदद लेने के बजाय अपशब्द कहते हैं'

 BJP said Kejriwal Natwarlal, asked to resign.

डॉ. हर्षवर्धन मुख्यमंत्री को उन्हीं के स्टाइल में ही घेरते हुए कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली के विकास के लिए आप सरकार का हर मोर्चे पर मदद करने के लिए तैयार बैठी है।

लेकिन मुख्यमंत्री केंद्र से मदद लेने की पहल करने के बजाय कभी प्रधानमंत्री तो कभी किसी मंत्री को अपशब्द कहते रहते हैं। वह जनता के भारी समर्थन का गलत लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सरकार से जनता को कोई लाभ नहीं मिला, क्योंकि उसने अपने चुनाव में जारी किए 70 सूत्री कार्यक्रम का एक भी वादा पूरा करने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी दिल्ली व जामा मस्जिद इलाके को पुनर्विकसित करने की योजना आप सरकार ने ठप कर दी। उन्होंने तीनों नगर निगम को भी परेशान करने का आरोप लगाया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि जल्द ही समस्त सांसद एक-एक कर दिल्ली सरकार की कलई खोलेंगे।

जानिए क्या सांसद बोले

 BJP said Kejriwal Natwarlal, asked to resign.

आप सरकार विज्ञापन मद में आवंटित किए 524 करोड़ रुपये का पार्टी के प्रचार के लिए उपयोग कर रही है। सरकार के फंड से पूरे देश में प्रचार किया जा रहा है। सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
-मीनाक्षी लेखी, सांसद, नई दिल्ली

मुख्यमंत्री ने चुनाव में जनता को ठगा और अब भी ठग रहे हैं। उन्होंने ठगने के मामले में नटवरलाल को भी पीछे छोड़ दिया है। वह नटवरलाल-दो हैं। इसी नाम से उनकी जनता में पहचान बनती जा रही है।
-रमेश बिधूड़ी, सांसद, दक्षिण दिल्ली

अरविंद्र केजरीवाल ने नौटंकी करने में बड़े पर्दे के अभिनेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है। वह छोटे पर्दे का बेहतर ढंग से उपयोग कर रहे हैं। ऐसा तो बड़े पर्दे पर अभिनेता भी नहीं कर पाते हैं।
-मनोज तिवारी, सांसद, उत्तर-पूर्वी दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed