फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP's Sharab se sheesh mahal campaign against AAP

Delhi: 'हम अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचार मॉडल दिखा रहे', AAP के खिलाफ भाजपा का 'शराब से शीश महल' अभियान

Sun, 07 Apr 2024 11:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 07 Apr 2024 11:56 AM IST
विज्ञापन
BJP's Sharab se sheesh mahal campaign against AAP
आम आदमी पार्टी के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन - फोटो : एएनआई

दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर सियासी पारा गर्म है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जंतर मंतर पर सामूहिक उपवास कर रही है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा भी केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के पालिका बाजार में भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्ली पार्टी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप के खिलाफ 'शराब से शीश महल' अभियान चलाया।

विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल समेत अन्य आप नेताओं पर जमकर बोला। उन्होंने कहा कि यह शीशमहल भ्रष्टाचार का ताजमहल है जो दिल्ली के टैक्स पेयर्स की गाढ़ी कमाई का पैसा है। शराब से शीशमहल तक का सफर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों को लूटकर तय किया है। सचदेवा ने कहा कि बेहतर होती कि आप सामूहिक उपवास की जगह सामूहिक प्रायश्चित करती। प्रदेश भाजपा सह प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर ने कहा, शराब से शीशमहल तक का सफर किसी आम आदमी का नहीं बल्कि खास आदमी का होता है।
विज्ञापन


भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 'हम अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचार मॉडल दिखा रहे हैं। दिल्ली के लोग लाल किला, कुतुब मीनार, अक्षरधाम मंदिर, लोटस टेम्पल, कर्तव्य पथ देख सकते हैं, लेकिन अपने सीएम के भ्रष्टाचार के महल को नहीं देख सकते। क्योंकि दिल्ली की जनता वहां अंदर जा नहीं सकती। 'शराब से शीश महल' की कहानी दिल्ली के भ्रष्टाचार की कहानी है और दोषी अरविंद केजरीवाल हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

आप का उपवास महज दिखावा- संजय मयूख
भाजपा प्रवक्ता संजय मयूख ने कहा कि जिन्होंने अपना होने का दावा किया उन्होंने दिल्ली को लूटने का काम किया। जिस प्रकार उपवास करने का नाटक केजरीवाल की टीम कर रही है उसको देखते हुए दिल्ली पूरी तरह से ठगी हुई महसूस कर रही है। शाजिया इल्मी ने कहा आप स्वराज से शुरू होकर शराब पर खत्म हुई है। प्रदेश भाजपा महामंत्री कमलजीत सहरावत ने कहा कि दिल्ली में घर घर पानी नहीं पहुंचा, शराब का ठेका खोल जरूर पहुंचा दिया गया। आरपी सिंह ने कहा कि आम जनता समझ चुकी है कि केजरीवाल के कथनी और करनी में अंतर है।

जनता देगी केजरीवाल को जवाब : बांसुरी स्वराज
प्रदेश भाजपा सचिव बांसुरी स्वराज ने कहा कि आप बनावटी सहानुभूति लेने की मुहिम में है। दिल्ली की जनता है सब समझ चुकी है और जिस प्रकार से दिल्ली के युवाओं को नशे में धकेलने और महिलाओं के खिलाफ जाकर शराब के ठेका खुला, इसका जवाब जनता आने वाले चुनाव में देने को तैयार है। केजरीवाल की प्रत्येक चोट का जवाब दिल्लीवासी आप को चुनाव में सातों सीटों पर चित करके देंगे।


मंच का संचालन कर रहे कार्यालय मंत्री बृजेश राय व मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि पिछले रविवार रामलीला मैदान में केजरीवाल के समर्थन में रैली बुलाई गई थी। पूरा मैदान खाली रहा। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली ही नहीं बल्कि देश भर के सबसे झूठे मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed