फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP's protest outside Aam Aadmi Party's office

Delhi: आम आदमी पार्टी के ऑफिस बाहर भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर चलाई वाटर कैनन

Tue, 25 Jul 2023 01:33 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 25 Jul 2023 01:33 PM IST
सार

प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंदर सचदेवा, पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता, विजेंदर गुप्ता व अन्य नेता भी शामिल हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का भी उपयोग किया गया।

विज्ञापन
BJP's protest outside Aam Aadmi Party's office
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए मंगलवार को आप दफ्तर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने सरकार व मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की और बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार कीं। इस दौरान कई को हिरासत में लिया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल ने सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है। वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि यमुना नदी सफाई के लिए केंद्र सरकार ने 8500 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए है और बार-बार हिसाब मांगने के बावजूद हिसाब नहीं दे रहे हैं। विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार हर मामले में विफल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed