फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP's Parivartan Yatra will go to unauthorized colonies in delhi

अनधिकृत कॉलोनियों में जाएगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा

Sun, 01 Sep 2019 08:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Sep 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
BJP's Parivartan Yatra will go to unauthorized colonies in delhi
मनोज तिवारी - फोटो : ani

भाजपा ने कुछ ही दिन पहले राजधानी में दिल्ली बचाओ परिवर्तन यात्रा का आगाज किया है। इस यात्रा को एक माह के भीतर सभी जिलों में निकालने का उद्देश्य है। भाजपा सबसे पहले यह यात्रा अनधिकृत कॉलोनियों में लेकर जाना चाहती है। 

विज्ञापन


पार्टी ने फैसला लिया है कि अनाधिकृत कॉलोनियों में जाकर भाजपा नेता परिवर्तन यात्रा के दौरान लोगों से मुलाकात करेंगे और उन्हें दिल्ली सरकार की नाकामियां बताएंगे।
विज्ञापन


रविवार को दिल्ली भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि अनधिकृत कॉलोनियों की हालत जर्जर है। यहां सड़कों में गड्ढे है। कहने के लिए पानी मुफ्त है, लेकिन फिर भी यहां की जनता बूंद-बूंद के लिए तरस रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने तो केवल आरोप-प्रत्यारोप में कार्यकाल पूरा किया, लेकिन कंद्र की मोदी सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित कर मालिकाना हक देने के लिए नोटिफिकेशन तक जारी कर दिया। 


इसीलिए भाजपा परिवर्तन यात्रा को लेकर अनधिकृत कॉलोनियों में जाएगी। तिवारी का कहना है कि दिल्ली बचाओ परिवर्तन यात्रा का संदेश दिल्ली के घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता जाएंगे और केजरीवाल सरकार की नाकामियों से जनता को अवगत कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed