फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP responsible for girl's death due to waterlogging in Mundka: AAP

मुंडका में जलभराव से बच्ची की मौत के लिए भाजपा जिम्मेदार : आप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। मुंडका के रामा विहार में छह वर्षीय बच्ची की जलभराव में डूबने से हुई मौत के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा शासित दिल्ली सरकार और एमसीडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप नेता व एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने मौके पर पहुंचकर बच्ची प्रियांशी के परिजनों से मुलाकात की और कहा कि यह हादसा भाजपा सरकार की नाकामी का नतीजा है।
विज्ञापन

अंकुश नारंग ने कहा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दावा करती हैं कि दिल्ली में कहीं जलभराव नहीं हुआ लेकिन मुंडका के वार्ड-33 में महीनों से सात फीट पानी जमा है। इस लापरवाही की कीमत एक मासूम बच्ची की जान से चुकानी पड़ी। उन्होंने सरकार से मांग की कि बच्ची के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए और रामा विहार में बनाए जा रहे अवैध डंपिंग यार्ड को तत्काल बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली को कूड़े की राजधानी बना दिया है। भलस्वा, गाजीपुर और ओखला के बाद अब रामा विहार में चौथा कूड़े का पहाड़ खड़ा किया जा रहा है। भाजपा सरकार एक तरफ कूड़ा हटाने के दावे कर रही है, दूसरी तरफ नए कूड़े के पहाड़ बना रही है। एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार भलस्वा और बुराड़ी के कूड़े को रामा विहार में शिफ्ट कर रही है, जिससे मिट्टी और हवा दोनों प्रदूषित हो रहे हैं। वहीं, आप नेता प्रीति डोंगरा ने कहा कि भाजपा ने दिल वालों की दिल्ली को कूड़े वालों की दिल्ली बना दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed