फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP reacts to cash found at Delhi High Court judge residence

Delhi: 'ED से बेहतर काम रहा दमकल विभाग', जज के घर में कैश मिलने के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Fri, 21 Mar 2025 04:25 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 21 Mar 2025 04:25 PM IST
सार

दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश के आवास पर आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मियों और पुलिस को भारी मात्रा में नकदी मिली। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अग्निशमन विभाग, ईडी और सीबीआई से बेहतर काम कर रहा है।

विज्ञापन
BJP reacts to cash found at Delhi High Court judge residence
जस्टिस यशवंत वर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आवास पर आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मियों और पुलिस को भारी मात्रा में नकदी मिली। मामले को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि इस मामले को महज स्थानांतरण से नहीं दबाया जा सकता है। न्यायपालिका में देश का विश्वास बनाए रखने के लिए यह पता लगाना महत्वपूर्ण है कि यह पैसा किसका है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अग्निशमन विभाग प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से बेहतर काम कर रहा है।

विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म केस और कई अन्य गंभीर मामलों की सुनवाई कर रहे थे जस्टिस यशवंत वर्मा
कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि जज के घर से इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलना बहुत गंभीर मामला है और इसे उनका तबादला करके दबाया नहीं जा सकता। खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "जस्टिस वर्मा उन्नाव दुष्कर्म केस और कई अन्य गंभीर मामलों की सुनवाई कर रहे थे। न्यायपालिका में देश का विश्वास बनाए रखने के लिए यह पता लगाना जरूरी है कि यह पैसा किसका है और जज को क्यों दिया गया।" उन्होंने कहा, "न्याय की देवी की आंखों से पट्टी हटाते हुए एक पूर्व सीजेआई ने कहा था कि कानून अंधा नहीं है, यह सबको समान रूप से देखता है। इस मामले में यह बात साबित भी होनी चाहिए।"

यह भी पढ़ेंः कौन हैं जस्टिस यशवंत वर्मा?: घर से मिली करोड़ों की नकदी, SC ने की क्या कार्रवाई; पढ़ें इनका वर्तमान और भूत

'हमें इंतजार करना चाहिए'

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "खैर जो रिपोर्ट सार्वजनिक हुई है, अगर वह सही है तो यह बहुत गंभीर मामला है। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा लगता है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मामले का संज्ञान लिया है। इसलिए हमें इंतजार करना चाहिए और देखना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम इस मामले में क्या फैसला लेता है।" भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने कथित घटना के बाद एक तत्काल बैठक की और न्यायमूर्ति वर्मा को दिल्ली उच्च न्यायालय से बाहर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालतों के मामलों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए- भाजपा
मामले पर भाजपा ने कहा कि पार्टी को अदालतों के मामलों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए और सीजेआई पहले से ही इस मामले से अवगत हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ने इस मामले पर निर्णय ले लिया है, जिससे उच्च न्यायपालिका पर लोगों की असहज नजर पड़ रही है। हालांकि, भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट में उल्लेख किया कि न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने लोकपाल के निर्देशानुसार शिबू सोरेन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच रोक दी है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तबादले की सिफारिश की
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं और उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा, जिसका नेतृत्व अब उनके बेटे हेमंत सोरेन कर रहे हैं, विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है। जब आग लगी तब जज घर पर नहीं थे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने शुक्रवार को जस्टिस वर्मा के खिलाफ शुरुआती जांच शुरू की और बताया जा रहा है कि उनके तबादले की सिफारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed