प्रचार के एक दिन पहले बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रचार खत्म होने के एक दिन पूर्व भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को भाजपा के कई दिग्गज चुनाव प्रचार में उतरे और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही मोदी के विकास की बात भी की।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र पदयात्रा कर लोगों से स्थिर व जिम्मेदार सरकार बनाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि संपूर्ण विकास व सुशासन के लिए राज्य में भी भाजपा की सरकार होनी चाहिए जो केंद्र के साथ चले न कि केंद्र पर रोज-रोज सहयोग नहीं करने का आरोप लगाये।
उत्तम नगर के प्रत्याशी पवन शर्मा के लिए प्रचार में उतरे खट्टर ने कहा कि हरियाणा से 40 एमजीडी पानी देने का सिलसिला शुरू हो गया है। जल्द ही मांग के अनुसार 80 एमसीडी पानी दिया जाएगा।
इन सभाओं में गूंजा चुनावी शोर
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तुगलकाबाद क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विक्रम बिधूड़ी के समर्थन में प्रचार की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली ही नही बल्कि देश को काफी पीछे पंहुचा दिया है। भ्रष्टाचार ,महंगाई और महिला सुरक्षा पर कड़े कदम के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है।
शालीमार बाग की प्रत्याशी रेखा गुप्ता के लिए प्रचार में सांसद मनोज तिवारी व राजू श्रीवास्तव उतरे। इस मौके पर दोनों कलाकारों ने केजरीवाल पर हमला करते हुए उन्हें दिल्ली पर खतरा बताया। तिवारी ने कहा की केजरीवाल ने अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए गरीबों, बुजुर्गों और विकलांगों को मिलने वाले पेंशन के पैसे को बिजली कंपनियों को दे दिया। पीतमपुरा क्षेत्र में लोक जान शक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान जनसभा करने पहुंचे।
जनकपुरी में भाजपा प्रत्याशी प्रो. जगदीश मुखी के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू शत्रुघन सिन्हा ने भी जनसभा की। सिद्दू ने अपने रोड शो में केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहाकि भागने वाले को ‘भाग मिल्खा भाग पार्ट-2’ बनाने दीजिए। शत्रुघ्न सिन्हा ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। सिन्हा ने कहाकि पूर्वांचल के लोगों से इन दोनों पार्टियों का लगाव सिर्फ वोट लेने तक ही रहता है। लेकिन भाजपा इस सोच से काम नहीं करती है।