मार्क्सवादी विचार का हिस्सा: पाठ्य पुस्तकों में आतिशी का फोटो छपने को लेकर भाजपा ने जताया विरोध
सचदेवा ने कहा कि आतिशी का यह संदेश वास्तव में 5 लाख से अधिक प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के माता-पिता को राजनीतिक रूप से प्रभावित करने के लिए छापा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था का घोर राजनीतिकरण हो रहा है। एमसीडी के प्राथमिक विद्यालयों की किताबों में शिक्षा मंत्री आतिशी की फोटो और संदेश को प्रकाशित करना चौकाने वाला है। अरविंद केजरीवाल सरकार पहली बार 2013 में सत्ता में आई है, तब से वह अपने राजनीतिक प्रचार के लिए स्कूलों और पाठ्य पुस्तकों का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रही है। मध्य और माध्यमिक शिक्षा की किताबें एनसीईआरटी की हैं, इसलिए तत्कालीन शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया कड़े प्रयासों के बावजूद अपने संदेश पृष्ठ को पाठ्य पुस्तकों में शामिल नहीं कर पाए, लेकिन अतिशी ने कुछ महीनों के भीतर बड़ी चतुराई से अपनी तस्वीर और संदेश को एमसीडी की प्राथमिक पाठ्य पुस्तकों में स्थान दिया है।
सचदेवा ने कहा कि आतिशी का यह संदेश वास्तव में 5 लाख से अधिक प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के माता-पिता को राजनीतिक रूप से प्रभावित करने के लिए छापा गया है। दिल्ली भाजपा पाठ्य पुस्तकों में आतिशी की छपाई गई तस्वीर और संदेश की कृत्य की कड़ी निंदा करती है। यह उनकी मार्क्सवादी विचार प्रक्रिया का एक हिस्सा। सचदेवा ने एमसीडी आयुक्त से आतिशी के संदेश वाली पुस्तकों के वितरण को रोकने की अपील की है।