फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp protest against police in gurgaon

‘लुटेरों को भी लूट लिया, खाकी को बदनाम किया’

Mon, 10 Feb 2014 07:00 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 10 Feb 2014 07:00 PM IST
विज्ञापन
bjp protest against police in gurgaon

गुड़गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खराब कानून-व्यवस्था के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया और पुलिस विरोधी नारेबाजी की।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों के हाथ में स्लोगन लिखे बैनर और तख्तियां थीं। सभी ने बैंक्वेट हॉल में बढ़ रही चोरियों पर आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस की कार्यशैली उनके निशाने पर रही। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल ने किया।

भाजपा कार्यकर्ता सुबह 10:00 बजे गौशाला मैदान में एकत्र हुए। उनके हाथों में ‘पुलिस अधिकारी बैठे मौन-चोर लुटेरे पकडे़ कौन’ और ‘लुटेरों को भी लूट लिया, खाकी को बदनाम किया’ जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां मौजूद थीं।
विज्ञापन


प्रदर्शन रैली फव्वारा चौक, सदर बाजार होते हुए सोहना चौक पहुंची। यहां और लोग भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। सभी महाराजा अग्रसेन चौक से नगर निगम कार्यालय और गुरुद्वारा रोड होते हुए पुलिस आयुक्त कार्यालय पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमेश अग्रवाल ने पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल को ज्ञापन सौंपा। इसमें पुलिस को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की मांग की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि पुलिस आयुक्त ने माना कि इस मामले में पुलिस ने उचित गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने अपनी निगरानी में इस मामले को देखने का आश्वासन दिया।

किसने क्या कहा
  • प्रदर्शन में शमिल नरेन्द्र गुलिया ने बताया कि बैक्वेट हॉल में चोरों का आतंक बढ़ गया है। पुलिस इसे रोकने में नाकाम है।
  • लक्ष्मण सैन का कहना है कि पुलिस के मिलीभगत से ही चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।
  • राजकुमारी ने कहा कि पुलिस ठीक ढंग से काम नहीं कर रही है।
  • लवलीन कौर ने कहा कि गुड़गांव पुलिस लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम है।

प्रदर्शन में शामिल लोग
भाजपा जिलाध्यक्ष तेजपाल तंवर, महामंत्री भूपेन्द्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष सूरज गोयल, डॉ. रवीन्द्र राघव, पवन सिंघल, अजीत बेनीवाल, यादराम जोया, कोषाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, जिला सचिव अगस्त कुमार वशिष्ठ, रवि शंकर गौड़, वरिष्ठ नेता आईडी गुप्ता, राज निर्भिक, बिहारी लाल कालड़ा, मजदूर सैल के प्रदेश संयाजेक डीसी यादव, आरटीआई प्रकोष्ठ के सह-संयोजक जयदेव शर्मा, एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक सुरेन्द्र शर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनु यादव, महामंत्री सुमन जुनेजा चुग, हजकां महिला जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed