फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP President JP Nadda car recovered from Banaras it was stolen in Delhi

चोरों को पता था किसकी गाड़ी है: जेपी नड्डा की कार बनारस से बरामद, दिल्ली में हुई थी चोरी; 15 दिन बाद मिली

Sun, 07 Apr 2024 09:42 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Apr 2024 09:42 AM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की कार रविदास मार्ग, अरोड़ा प्रॉपर्टी के सामने, गोविंदपुरी इलाके से 18 व 19 की रात चोरी हुई थी। उनका चालक जोगिंदर सिंह कार को अपने घर ले गया था।

विज्ञापन
BJP President JP Nadda car recovered from Banaras it was stolen in Delhi
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की हरियाणा नंबर की फॉरच्यूनर कार को बनारस, यूपी से बरामद कर लिया है। कार ढूंढने के लिए बनी विशेष टीम ने 15 दिन में कार को ढूंढ निकाला। इन 15 दिनों में कार को नौ शहरों में ले जाया गया। कार पर सांसद का स्टीकर लगा हुआ था, ऐसे में दुरुपयोग होने का अंदेशा था।

विज्ञापन

पुलिस ने बड़कल के शाहिद और शिवांश त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने कई साथियों के साथ क्रेटा कार से कार को चुराकर ले गए थे। शाहिद ने फरीदाबाद में पत्नी व बच्चों को बैठा लिया, ताकि पुलिस पकड़ न सके। बड़कल में इन्होंने नंबर प्लेट बदल ली थी। आरोपियों को यूपी ले जाते हुए पता लग गया था कि ये भाजपा अध्यक्ष की कार है, बावजूद आरोपियों में खौफ पैदा नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की कार रविदास मार्ग, अरोड़ा प्रॉपर्टी के सामने, गोविंदपुरी इलाके से 18 व 19 की रात चोरी हुई थी। उनका चालक जोगिंदर सिंह कार को अपने घर ले गया था। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने एसीपी दिलीप सिंह व जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ता प्रभारी राजेंद्र सिंह डागर की देखरेख में करीब 12 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम तैयार की। 

विज्ञापन

ये टीम 20 मार्च को ही दिल्ली से यूपी व हरियाणा के लिए रवाना हो गई थी। आरोपी शाहिद ने बताया कि वह दिल्ली कार चोरी करने क्रेटा से आए थे। पुलिस ने इस कार को भी बरामद कर लिया है। गोविंदपुरी, दिल्ली, फरीदाबाद, बड़कल, अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, लखनऊ और बनारस के बाद कार को आगे नागालैंड ले जाया जा रहा था। आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने डिमांड पर कार चुराई थी। भाजपा अध्यक्ष की कार चोरी हुई थी, ऐसे में दिल्ली पुलिस की साख दांव पर थी।

मैदानगढ़ी थाने का घोषित बदमाश है शाहिद
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शाहिद मैदानगढ़ी थाने का घोषित बदमाश है। इसके खिलाफ 60 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इसकी बेटी सना और दामाद फारूक को कार चुराने में सहायता करने के आरोप में बरेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इसके परिवार व रिश्तेदारों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed