नड्डा का सिसोदिया पर वार, अब हम पूछते हैं कि तुम्हारा शाहीन बाग से क्या रिश्ता है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को हरीनगर, तिलक नगर, शालीमार बाग विधानसभा में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। उन्होंने हरीनगर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आठ फरवरी को, दिल्ली के लोगों को वोट देने जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरि नगर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को जिताकर विधानसभा भेजें और आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाएं।
जेपी नड्डा ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर हमला करते हुए कहा- मनीष सिसोदिया ने अमित शाह जी से कहा कि शरजील इमाम को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करना चाहिए नहीं तो भाजपा के साथ उसका संबंध बताएं। अब शरजील को गिरफ्तार कर लिया गया है, अब हम तुमसे पूछते हैं कि तुम्हारा शाहीन बाग से क्या रिश्ता है?
जेपी नड्डा ने सभा को संबोधित करते हुए टुकड़े-टुकड़े गैंग को समर्थन देने का आरोप दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मढ़ा। कहा कि कन्हैया कुमार व उमर खालिद जेएनयू में अफजल हम शर्मिदा हैं... तेरे कातिल जिंदा हैं का नारा लगाने वालों पर मामला चलाने के लिए अनुमति नहीं देते हैं। उनके राष्ट्रभक्ति के यहीं चेहरे है जो दिल्ली वालों ने देखा है। आप और कांग्रेस जवाब दें कि उनका शाहीनबाग से क्या रिश्ता है? शरजील के साथ क्या रिश्ता है? आम आदमी पार्टी की तुष्टिकरण की राजनीति दिल्ली को जला रही है।
BJP President JP Nadda: Manish Sisodia ne bola Amit Shah ji ko ki Sharjeel Imam ko 24 ghante ke andar giraftar karna chahiye nahi toh BJP ke saath uska sambandh batayein. Ab Sharjeel ko giraftaar kar liya hai, ab hum tumse puchte hain ki tumhara Shaheen Bagh se kya rishta hai? pic.twitter.com/oH4mQxnu95
— ANI (@ANI) January 28, 2020