फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP pays tribute on Sushma Swaraj's death anniversary

Delhi NCR News: सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
पौधरोपण भी किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को भाजपा ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया।
यह कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश कार्यालय, वसंत उद्यान और वसंत विहार में आयोजित हुआ। इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, सांसद बांसुरी स्वराज और मनोज तिवारी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सुषमा स्वराज उनकी आदर्श थीं और उनकी सादगी, संवेदनशीलता तथा नेतृत्व क्षमता हमेशा प्रेरित करती रहेगी। हर्ष मल्होत्रा ने कार्यकर्ताओं से सुषमा स्वराज के राष्ट्र प्रथम, सेवा और महिला सम्मान के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने सुषमा स्वराज को संवेदनशील और कर्मशील नेता बताया। सांसद मनोज तिवारी ने अपने राजनीतिक जीवन में सुषमा स्वराज के विशेष योगदान को याद किया। बांसुरी स्वराज ने भावुक होकर कहा कि उनकी मां लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मां और दीदी समान थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed