{"_id":"66a29f0a3d6064840d00aaf3","slug":"bjp-organizes-function-on-the-eve-of-kargil-vijay-diwas-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"JP Nadda: जेपी नड्डा बोले- पाकिस्तान की गंदी नजर पड़ी तो घर में घुसकर जवाब देगा भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JP Nadda: जेपी नड्डा बोले- पाकिस्तान की गंदी नजर पड़ी तो घर में घुसकर जवाब देगा भारत
Fri, 26 Jul 2024 12:23 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:23 AM IST
सार
कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में भाजपा ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर उत्सव समारोह का आयोजन किया। वीर जवानों की शहादत को याद करते हुए भाजपा नेताओं ने मशाल लेकर एक कतार में आगे बढ़कर पूरी शान के साथ उत्सव मनाया।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : X: ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में भाजपा ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर उत्सव समारोह का आयोजन किया। वीर जवानों की शहादत को याद करते हुए भाजपा नेताओं ने मशाल लेकर एक कतार में आगे बढ़कर पूरी शान के साथ उत्सव मनाया। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत दिल्ली के सांसद व प्रदेश भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। नड्डा ने कहा कि अगर पाकिस्तान की गंदी नजर देश पर पड़ेगी तो भारत भी पाकिस्तान के घर में घुसकर उसका जवाब देगा।
विज्ञापन
इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि इस उत्सव को हम कारगिल दिवस के रूप में तो मनाते ही हैं लेकिन हम वीर जवानों की शहादत को भी याद करते हैं। पाकिस्तान ने किसी चोर की भांति भारत के जवानों पर अटैक किया, जिसका जवाब भारत के जवानों ने भरपूर दिया। विपरीत परिस्थिति में हमारे जवानों ने यह लड़ाई लड़ी थी। दुश्मन चोटी पर था, लेकिन भारत के जवानों ने हार नहीं मानी और बिना किसी रुकावट के योजनाबद्ध तरीके से लड़ाई लड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब कारगिल का युद्ध हो रहा था तो उन्होंने जवानों को जाकर शाबाशी भी दी, क्योंकि वह उत्तर भारत के प्रभारी भी थे। उस वक्त के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि शहीद किसी राज्य या परिवार का नहीं, बल्कि पूरे देश का है। उनकी शहादत को पूरे देश ने सम्मानित भी किया। इसे ही आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के जवानों को पूरे सम्मान के साथ आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
900 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम मनाया जा रहा
भाजयुमो नेता तेजस्वी सूर्य ने कहा कि कारगिल दिवस को उत्सव मानने के पीछे का संकल्प और उद्देश्य सिर्फ युवाओं को इस विजय के बारे में बताना है। देश में 900 से अधिक स्थानों पर इस कार्यक्रम को मनाया जा रहा है। उत्सव के पीछे कितनी कुर्बानियां हुईं इस बात को भी युवाओं के बीच ले जाना और उनसे इससे रूबरू करवाना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज, प्रवीण खंडेलवाल, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, राष्ट्रीय मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन