फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP opened office to conduct elections

Lok Sabha Election: BJP ने चुनाव संचालन के लिए खोला कार्यालय, प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

Sat, 30 Mar 2024 04:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 30 Mar 2024 04:12 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, लोकसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी उम्मीदवारों, नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। इसके अलावा धनखड़ ने चुनाव के लिए पांच संकल्प लिए।

विज्ञापन
BJP opened office to conduct elections
ओम प्रकाश धनखड़। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में विशेष चुनाव कार्यालय बनाया है। शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, लोकसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी उम्मीदवारों, नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। इसके अलावा धनखड़ ने चुनाव के लिए पांच संकल्प लिए।

विज्ञापन


इस अवसर पर हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति के मसले पर झूठ बोल रहे हैं। वह अपनी कमियों का आरोप दूसरे पर लगाते रहे हैं। वहीं ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि चुनाव के लिए हमें संकल्पित होकर आगे बढ़ना है और उसके लिए हमें संकल्प लेना होगा कि 25 मई तक हमें विकसित भारत के लिए संकल्पित रहना होगा। हमारा लक्ष्य है कि हमें अपने बूथ पर विजय प्राप्त करना होगा।
विज्ञापन


धनखड़ ने कहा कि छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है। हमें इस दिन हर लोकसभा क्षेत्र में दो लाख झंडे लगाने है। वहीं, नौ अप्रैल को नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर हवन कराना है। 14 अप्रैल को हर बूथ पर आंबेडकर की जयंती मनानी है। इसके अलावा 17 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर सभी घरों में दस्तक देनी है और 23 अप्रैल को हनुमान जयंती पर बूथ स्तर पर हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प ले चुका हैं। कार्यक्रम में सांसद डा. हर्षवर्धन और रमेश बिधूड़ी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश सह प्रभारी अल्का गुर्जर, भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, हर्ष मल्होत्रा, कमलजीत सहरावत, योगेंद्र चंदोलिया, प्रवीन खंडेलवाल एवं बांसुरी स्वराज, चुनाव संचालन समिति संयोजक अजय महावर, पूर्व अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता एवं आदेश गुप्ता आदि भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed