'केजरीवाल झूठ बोलने की मशीन': दिल्ली में जेपी नड्डा ने भरी हुंकार, बोले- 'शीश महल' में पैनिक बटन की जरूरत थी
आप सरकार पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बोले, दिल्ली सरकार ने बसों में पैनिक बटन लगाने का दावा किया। हालांकि, यह 500 करोड़ रुपये का घोटाला निकला। क्या आपने बसों में पैनिक बटन देखा है? जिस 'शीश महल' में महिलाओं का अपमान और उनके साथ दुर्व्यवहार होता है, वहां पैनिक बटन की जरूरत थी।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा के चुनाव अभियान को धार देने के लिए कृष्णा नगर में चुनावी जनसभा की। जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैंने कई लोगों को झूठ बोलते हुए देखा है, लेकिन केजरीवाल झूठ बोलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। कोई केजरीवाल के बराबर झूठ नहीं बोल सकता है। ये झूठ बोलने की मशीन हैं।
आप पर हमला बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, 'उन्होंने (आप) बसों में पैनिक बटन लगाने का दावा किया। हालांकि, यह 500 करोड़ रुपये का घोटाला निकला। क्या आपने बसों में पैनिक बटन देखा है? जिस शीश महल में महिलाओं का अपमान और उनके साथ दुर्व्यवहार होता है, वहां पैनिक बटन की जरूरत थी।'
'आप-दा सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर उप मुख्यमंत्री और मंत्री तक सलाखों के पीछे थे'
जेपी नड्डा ने कहा, 'आप-दा' सरकार इतनी भ्रष्ट निकली कि उनके मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री उनके मंत्री और पांच विधायक सलाखों के पीछे थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने का दावा किया। शिक्षा पर काम करने के बजाय उन्होंने 2800 करोड़ रुपये का शराब घोटाला किया।
51 लाख लोगों को आयुष्मान योजना से वंचित रखा
मंत्री नड्डा ने आगे कहा, केजरीवाल ने दिल्ली के 51 लाख लोगों को 5 लाख रुपये का चिकित्सा बीमा कवरेज देने वाली आयुष्मान भारत योजना से वंचित कर दिया है। उन्होंने गरीबों और मानवता के खिलाफ पाप किया है। उन्हें इसका भुगतान करना होगा।