फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'BJP MPs don't have dare to question to Modi and Shah.'

'सात महीने पहले मिली हार को पचा नहीं पा रहे हैं मोदी और शाह'

Sat, 26 Sep 2015 06:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Sep 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
'BJP MPs don't have dare to question to Modi and Shah.'

बीजेपी सांसद उदित राज की ओर से एलजी को हटाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पार्टी ने बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह मांग मुख्य मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए है।

विज्ञापन


क्योंकि सिर्फ एलजी के हटाने से दिल्ली वालों की समस्याएं खत्म नहीं होगी। केंद्र सरकार को दिल्ली सरकार के कामकाज में रोजाना दखल देना भी बंद करना होगा।

आम आदमी पार्टी के मुताबिक बीजेपी सांसद इस तरह की मांग करके सिर्फ उस मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाना चाह रहे हैं। यह घड़ियाली आंसू है।

'एलजी कोई भी हो. ऐसे ही रहेंगे हालात'

'BJP MPs don't have dare to question to Modi and Shah.'

उनमें इतनी हिम्मत नहीं है कि वह खुद अपनी केंद्र सरकार से यह सवाल करें कि वह दिल्ली सरकार के कामकाज में दखल क्यों दे रही है, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सकते।

पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी हार को पचा नहीं पा रहे है। लेकिन सात महीनों से उनके सांसदों को ये क्यों दिखाई नहीं दे रहा है।
 
पार्टी का कहना है कि हम केंद्र सरकार से लड़कर दिल्लीवालों के लिए काम कर रहे हैं। इसलिए सिर्फ एलजी के बदलने से दिल्ली की समस्याएं खत्म नहीं होगी।

जब तक केंद्र सरकार इस तरह हस्तक्षेप करती रहेगी तबतक एलजी कोई भी हो हालात ऐसे ही बने रहेंगे। क्योंकि केंद्र सरकार संविधान की व्यवस्थाओं से ऊपर जाकर भी दखल देती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed