फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP MP's daughter hits an auto-rickshaw to her car, arrest

सांसद की बेटी ने कार से ऑटो को उड़ाया

Tue, 17 Jun 2014 11:05 AM IST
Updated Tue, 17 Jun 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
BJP MP's daughter hits an auto-rickshaw to her car, arrest

भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सदस्य कुसुम राय की बेटी मधुलिका (26) ने तेज रफ्तार कार से फिरोजशाह रोड और केजी मार्ग क्रॉसिंग पर रविवार रात ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में महरौली निवासी ऑटो चालक मृत्युंजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसमें बैठी सवारी भी घायल हो गई। दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पार्लियामेंट थाना पुलिस ने रात में ही डीडी एंट्री पर मामला दर्ज कर युवती को गिरफ्तार कर लिया। बाद में थाने से ही उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

अस्पताल से गायब हो गया घायल

BJP MP's daughter hits an auto-rickshaw to her car, arrest

नई दिल्ली जिला पुलिस के अनुसार लखनऊ से भाजपा की राज्यसभा सदस्य की बेटी हुंडई वर्ना कार से नई दिल्ली स्थित घर लौट रही थी। फिरोजशाह रोड और केजी मार्ग क्रॉसिंग पर कार ने केजी मार्ग की ओर से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी।

बताया गया है कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार ज्यादा थी। हादसे में ऑटो चालक व सवार व्यक्ति घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ऑटो सवार व्यक्ति बिना बताए अस्पताल से गायब हो गया। पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक के शरीर में कई जगह फैक्चर हुए हैं। बताया जा रहा है कि मधुलिका हाल ही में लंदन से पढ़ाई कर लौटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed