फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp mp kirori lal meena received death threats by sending a letter

Death Threats: भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को मिली जान से मारने धमकी, गृह मंत्रालय और पुलिस आयुक्त से शिकायत की

Tue, 19 Jul 2022 12:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Jul 2022 12:59 AM IST
सार

भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को एक पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी मिली है। इसे लेकर उन्होंने गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।

विज्ञापन
bjp mp kirori lal meena received death threats by sending a letter
भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को एक पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी मिली है। इसे लेकर उन्होंने गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने आशंका जताई है कि राजस्थान में कन्हैया के परिवार से मिलने के चलते उन्हें यह धमकी दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किरोड़ी लाल मीणा राजस्थान के रहने वाले हैं। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हैं। हाल ही में उनके घर पर एक चिट्ठी आई। चिट्ठी में सांसद को जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले ने खत में लिखा है कि कन्हैया लाल की सहायता करने वालों का हश्र भी उसी तरह होगा। पत्र में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस आयुक्त को शिकायत दी है। इसे लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


शिकायत में सांसद की तरफ से बताया गया है कि वह उदयपुर में हुई कन्हैया लाल की हत्या के बाद उसके परिजनों से मिलने के लिए गए थे। वहां पर उन्होंने अपना  एक महीने का वेतन कन्हैया लाल के परिवार को देने की घोषणा की थी। खत भेजने वाले ने अपना नाम कादिर अली लिखा हुआ है।  पुलिस का कहना है कि वह खत भेजने वाले के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed