फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP MLA writes letter to LG regarding implementation of Ayushman Bharat scheme in Delhi

Delhi: भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने एलजी को लिखा पत्र, राजधानी में आयुष्मान भारत योजना लागू करने की मांग की

Thu, 13 Feb 2025 04:53 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Feb 2025 04:53 PM IST
सार

आयुष्मान योजना को 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था। इस मिशन के अंतर्गत केंद्र सरकार ने दिल्ली को 2406 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। इसके अंतर्गत 1139 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, 11 जिला एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं और 9 क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित किए जाने थे।

विज्ञापन
BJP MLA writes letter to LG regarding implementation of Ayushman Bharat scheme in Delhi
विजेंद्र गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल कर चुकी भाजपा अभी तक अपनी सरकार बनाने पर फैसला नहीं ले सकी है। दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर भी अब तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है। लेकिन दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों को अपनी कार्य योजना के साथ तैयार रहने के लिए कह दिया गया है। सरकार बनते ही तीव्र गति से दिल्ली का विकास किए जाने की योजना बनाई जा रही है। 

विज्ञापन


लेकिन सरकार बनने के पहले ही दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे विजेंद्र गुप्ता ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करने की मांग कर दी है। विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक कारणों से दिल्ली में इस योजना को लागू नहीं होने दिया, जिसके कारण दिल्ली के करोड़ों लोग इस योजना का लाभ नहीं उठा पाए। लेकिन अब जबकि आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता से हट चुकी है, उन्होंने कहा है कि अब दिल्ली में तुरंत प्रभाव से आयुष्मान योजना को लागू कर देना चाहिए।     
विज्ञापन


इतना दिया फंड
आयुष्मान योजना को 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था। इस मिशन के अंतर्गत केंद्र सरकार ने दिल्ली को 2406 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। इसके अंतर्गत 1139 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, 11 जिला एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं और 9 क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित किए जाने थे। केंद्र सरकार ने इस प्रणाली प्रमुख अस्पतालों डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और 738 अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में सफलतापूर्वक लागू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed