फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP MLA Sanacgeet Som surrounded name associated on meat business.

मांस कारोबार से नाम जुड़ने पर घिरे भाजपा विधायक संगीत सोम

Sun, 11 Oct 2015 03:57 AM IST
शादाब रिज़वी/ अमर उजाला, गाजियाबाद
शादाब रिज़वी/ अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 11 Oct 2015 03:57 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Sanacgeet Som surrounded name associated on meat business.

दादरी के बिसाहड़ा गांव में गोमांस खाने के आरोप में इकलाख की हत्या के मामले में आरोपियों का पक्ष लेने वाले सरधना (मेरठ) के भाजपा विधायक संगीत सोम अब खुद मांस कारोबार से जुड़े होने के आरोपों से घिर गए हैं।

विज्ञापन


उनके एक नहीं बल्कि दो मीट फैक्ट्रियों के डायरेक्टर होने का पता चला है। कंपनियों की वेबसाइट में उनका नाम बतौर डायरेक्टर दिया गया है।

उनके साथ दोनों कंपनियों में एक डायरेक्टर खुर्जा के रहने वाले मोइनुद्दीन बताए गए हैं। अलीगढ़ में जमीन खरीद में सोम समेत इन्हीं तीनों डायरेक्टरों का नाम सामने आया है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर दंगों में नाम आने पर चर्चा में आए विधायक संगीत सोम ने बिसाहड़ा कांड पर विवादित बयान दिए। इस पर आलोचना करने वालों ने उन पर आरोप लगाया कि मांस खाने वालों का विरोध करने वाले सोम खुद इसके कारोबार से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मीट का निर्यात करने वाली अलीगढ़ की अल दुआ फूड प्रोसेसिंग कंपनी के 12 दिसंबर 2005 से मार्च 2008 तक डायरेक्टर रहे हैं।

सोम पर एक कारोबारी ने कराई थी FIR

BJP MLA Sanacgeet Som surrounded name associated on meat business.

उनके साथ खुर्जा के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी मोइनुद्दीन और गाजियाबाद निवासी योगेंद्र रावत भी डायरेक्टर रहे। कंपनी की वेबसाइट पर साफ है कि इस कंपनी के बतौर डायरेक्टर सोम ने स्टांप नंबर 04डीडी066144 से इन्हीं दोनों साथी डायरेक्टरों से जमीन खरीदी है।

तीनों को 20-20 हजार शेयर का होल्डर होना दर्शाया गया है। हालांकि सोम ने बाद में अपने हिस्से के 20 हजार शेयर दिल्ली निवासी मोहम्मद कामिल की पत्नी नासिरा बेगम को बेच दिए। कंपनी की वेबसाइट में खुर्जा निवासी डायरेक्टर मोइनुद्दीन ने 7.60 लाख, संगीत सोम ने चार लाख और योगेंद्र रावत ने चार लाख रुपये बतौर हिस्सेदारी अग्रिम जमा किए।

अब यह कंपनी देश के बड़े मीट कारोबारी मोहम्मद कामिल के नाम है। वेबसाइट पर इसका पता दिल्ली कनाट प्लेस का दर्ज है। वेबसाइट पर संगीत सोम और खुर्जा निवासी मोइनुद्दीन को इसी ग्रुप की एक अन्य कंपनी अल अनम एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के एडिशनल डायरेक्टर के तौर पर रहने की जानकारी दर्ज है। खुर्जा के कारोबारी मोइनुद्दीन से तमाम कोशिशों के बाद भी संपर्क नहीं हो सका।

अल दुआ के अब मालिक मोहम्मद कामिल के एक बेहद करीबी खुर्जा के कारोबारी ने कई साल पहले नोएडा के सेक्टर 39 थाने में संगीत सोम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। हालांकि लंबी जांच के बाद उसमें पुलिस ने एफआर लगा दी। यह मामला जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा हुआ था।

कारोबार से जुड़े हैं आला अफसरों के नाम

BJP MLA Sanacgeet Som surrounded name associated on meat business.

जिस कंपनी अल दुआ के डायरेक्टर होने का आरोप संगीत सोम, खुर्जा के मोइनुद्दीन और योगेंद्र रावत पर है उनमें से एक यूपी के दो सीनियर आईएएस अफसरों का बेहद करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक आईएएस अफसर उसी दौरान मेरठ और अलीगढ़ में तैनात रह चुका है।

एक ही परिसर में है अल दुआ और अल अनम कंपनी
एमके कंपनी से जुड़े एक करीबी के मुताबिक उनकी कंपनी का अब सोम से कोई संबंध नहीं है। जिन दो कंपनियों अल दुआ और अल अनम की बात कहीं जा रही है वह दोनों अलीगढ़ में एक ही परिसर में स्थित हैं।

अल अनम कंपनी का रजिस्ट्रेशन नंबर 024802  हैं। रजिस्ट्रेशन डेट 4 अक्तूबर 1999 हैं। उसका सीआईएन नंबर यू15116यूपी1999टीसीओ24802 हैं।

आरोप को नकार चुके हैं सोम
संगीत सोम बीते तीन दिन से लगातार अपने ऊपर लगे मीट एक्सपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर होने का आरोप को पुरजोर तरीके से नकार रहे हैं। उनका कहना है कि वह एक सच्चे हिंदू हैं। हिंदू मर्यादा और संस्कृति को जानते हैं। आरोप सिद्ध होने पर राजनीति से संन्यास लेने की बात भी वह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed