{"_id":"6a47e42c9e8a2f80ab0ae329","slug":"bjp-mla-raju-kumar-singh-seeks-release-on-probation-verdict-today-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-143914-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह ने परिवीक्षा पर मांगी रिहाई, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह ने परिवीक्षा पर मांगी रिहाई, फैसला आज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। 2018 में हर्ष फायरिंग (सेलिब्रेटरी फायरिंग) के दौरान एक महिला की मौत के मामले में दोषी ठहराए गए बिहार के भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह ने दिल्ली की एक अदालत से प्रोबेशन (परिवीक्षा) पर रिहा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी कोई हत्या करने की मंशा नहीं थी और उनके सार्वजनिक जीवन का रिकॉर्ड साफ है।
विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत ने सजा पर अपना आदेश 4 जुलाई तक सुरक्षित रख लिया है। 56 वर्षीय राजू कुमार सिंह बिहार के साहेबगंज से भाजपा के छह बार विधायक रह चुके हैं। नववर्ष पार्टी (31 दिसंबर 2018-1 जनवरी 2019) के दौरान हुई घटना में विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया है। विधायक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि उनके मुवक्किल छह बार के विधायक हैं, पहले कभी दोषी नहीं ठहराए गए और समाज के जिम्मेदार सदस्य हैं। कहा कि मेरे मुवक्किल की किसी को मारने की कोई मंशा नहीं थी। वे उच्च शिक्षित, अपने क्षेत्र की सेवा करने वाले और समाज के उत्पादक सदस्य हैं। इसलिए उनके साथ नरमी बरती जाए और उन्हें प्रोबेशन पर रिहा किया जाए। विशेष लोक अभियोजक ने प्रोबेशन की मांग का विरोध करते हुए कहा कि ऐसी राहत देने से समाज को गलत संदेश जाएगा। अभियोजक ने कहा, पीड़िता 45 वर्ष की थीं। उनकी 12 वर्षीय बेटी ने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी। परिवार को जो आघात पहुंचा है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि फार्महाउस बहुत बड़ा होने के बावजूद आरोपी ने मंच के पास फायरिंग की। अभियोजन के दौरान आरोपी के पास से हथियार भी बरामद हुए थे। सुनवाई के दौरान राजू कुमार सिंह ने खुद कोर्ट में कहा, मैं समाज में रहता हूं। मैंने कभी समाज को खतरे में डालने वाला कोई काम नहीं किया। वहां सभी परिवार के सदस्य थे। जो महिला मारी गईं, वे भी परिवार जैसी ही थीं।