{"_id":"5f2030112bb4346bdb70347b","slug":"bjp-mla-nandkishore-gurjar-gives-controversial-statement-over-sacrifice-on-bakrid","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद पर भाजपा विधायक का विवादित बयान, बोले- बकरे की नहीं अपने बच्चों की बलि दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद पर भाजपा विधायक का विवादित बयान, बोले- बकरे की नहीं अपने बच्चों की बलि दें
Tue, 28 Jul 2020 07:39 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 28 Jul 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
विधायक नंदकिशोर गुर्जर
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर अपने विवादित बयान के कारण एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने बकरीद के मौके पर बकरे की कुर्बानी को लेकर विवादित बयान दिया है।
विज्ञापन
गुर्जर ने कहा है कि देश में कोरोना का प्रकोप है, इसलिए बकरीद पर बलि न दें। अगर आपको बलि देनी ही है, तो अपने बच्चों की बलि दें। उन्होंने यह भी कहा कि बकरीद पर वह किसी जानवर की बलि नहीं होने देंगे। अगर कोई बलि देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले सनातन धर्म में बलि दी जाती थी, लेकिन अब लोग बलि की जगह नारियल फोड़ते हैं। अब बकरे का वध नहीं किया जाता है। बलि का मतलब होता है पवित्र चीज को समर्पित करना, लोग अपने बच्चों की बलि नहीं करते, निरीह पशुओं को मारकर खाते हैं।
विज्ञापन