BJP सदस्यता अभियान वाले स्कूल को नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अपने यहां भाजपा सदस्यता अभियान चलाने को लेकर विवादों में आए दिल्ली के नामी स्कूल रेयान इंटरनेशनल के खिलाफ दिल्ली सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्कूल को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
सरकार मामले की जांच भी कर रही है। आरोप साबित हुए तो स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सभी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर किसी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि में लिप्त न होने के लिए कहा गया है।
मालूम हो कि रेयान इंटरनेशनल की ओर से अपने स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों को भाजपा का सदस्य बनने के लिए कहे जाने का मामला सामने आया है। इस पूरे मसले पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा यह जो कुछ हो रहा है वो पूरी तरह से गलत है।
स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी, राजनीतिक गतिविधियों में लिप्त न हों
यह बहुत खतरनाक है। इस मसले पर स्कूल से रिपोर्ट तलब की गई है। स्कूल को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्कूल को राजनीति करने की छूट नहीं है। राजधानी में रेयान इंटरनेशनल के वसंत कुंज, मयूर विहार, व रोहिणी में हैं। मालूम हो कि देशभर में रेयान इंटरनेशनल के 15 राज्यों में 106 शैक्षणिक संस्थान है। जहां करीब दो लाख छात्र पढ़ते हैं। इसका पहला स्कूल मुंबई में 1976 में खुला था।
बताया जा रहा है कि इस मामले में स्पष्टीकरण के लिए स्कूल की तरफ से अभिभावकों को पत्र भेजे जाएंगे।। उधर दूसरी ओर एनएसयूआई ने स्कूल द्वारा इस तरह से सत्ता के दुरुप्रयोग की सख्त निंदा की। एनएसयूआई का कहना है कि विशेष रूपप से स्कूलों को किसी प्रकार के राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त किया जाना चाहिए। एनएसयूआई ने स्कूल से सार्वजनिक रुप से माफी मांगने की भी मांग की है।