फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP members listened to the Prime Minister's 'Mann Ki Baat' program at 8,367 booths

Delhi NCR News: प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को भाजपाइयों ने 8367 बूथों पर सुना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को रविवार को प्रदेश भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने 8367 बूथों पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और नागरिकों के साथ सुना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने निवास पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सुना, जबकि प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित बूथ स्तरीय कार्यक्रमों में भाग लिया।
नितिन नवीन के साथ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं सांसद अनिल बलूनी व सह मीडिया प्रमुख संजय मयूख भी मौजूद थे। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद तरुण चुघ ने ईस्ट पटेल नगर में आरडब्ल्यूए, मंदिर सभा पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रावत सहित कई नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन

संगठन महामंत्री पवन राणा ने दिल्ली कैंट, सांसद मनोज तिवारी ने नवीन शाहदरा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने एनसीआरटी परिसर, सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने रोहिणी सेक्टर-3 में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय और मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक राजन तिवारी ने भी अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास, पारिवारिक सुरक्षा, व्यक्तिगत खुशियों को समाज के साथ साझा करने की भावना और पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध परंपराओं जैसे विषयों पर प्रेरणादायी विचार रखे।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री का नागालैंड में 5 से 11 वर्ष की बच्चियों के लिए आयोजित बेबी फुटबॉल लीग का उल्लेख विशेष रूप से प्रेरणादायक रहा, जिसने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली के सभी 8367 बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और जनभागीदारी का संदेश मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed