फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP may announced by-elections candidates today

नोएडा उपचुनाव: भाजपा और सपा में गठजोड़!

Sat, 23 Aug 2014 02:57 PM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 02:57 PM IST
विज्ञापन
BJP may announced by-elections candidates today

सूत्रों ने जानकारी दी है कि उपचुनावों को लेकर भाजपा और सपा में समझौता हो गया है, इसीलिए सपा की तरफ से नोएडा में कोई कैंडिडेट अभी नहीं उतारा गया है।

विज्ञापन


इंतजार किया जा रहा है कि अगर भाजपा मंत्री पुत्र को टिकट दिया जाता है तो सपा कोई कमजोर प्रत्याशी उतार देगा। कांग्रेस की दिक्कत यह है कि वह भाजपा और सपा का इंतजार कर रही है और टिकट मांगने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा ही है।
विज्ञापन


भाजपा, सपा और कांग्रेस की तरफ से अभी कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। शनिवार को भाजपा की चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रत्याशी की कभी भी घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी शनिवार को कोई नामांकन नहीं होगा। रविवार की छुट्टी है। सोमवार, मंगलवार और बुधवार तीन दिन ही बचे हैं, जब नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कमेटी की बैठक में कुछ चुने हुए नामों पर चर्चा की गई

BJP may announced by-elections candidates today

भाजपा कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को वृंदावन में हुई। इसमें नोएडा समेत प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशियों के नामों पर मंथन हुआ। शनिवार को चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, कोर कमेटी की बैठक में कुछ चुने हुए नामों पर चर्चा की गई और दावेदारों का पिछला रिकॉर्ड भी खंगाला गया। इनमें से नोएडा में कई नाम खारिज कर दिए गए हैं। नोएडा विधानसभा के उपचुनाव में अनोखा खेल किया जा रहा है।

बार-बार एक मंत्री पुत्र का नाम उछलता है और फिर बंद हो जाता है। एक दिन पहले मंत्री पुत्र ने नोएडा में चुनाव लड़ने का मन बनाया और यहां पर मकान की भी तलाश शुरू कर दी।

बताते हैं कि जब हाईकमान ने मना कर दिया तो मकान तलाशने वाला चुप हो गया। शुक्रवार को एक नई चर्चा हुई कि फिर से वह सक्रिय हो गए और मकान की तलाश शुरू कर दी गई। इस बार उनकी सिफारिश के लिए मंत्री के घर से प्रत्याशी बनाए जाने के लिए दबाव बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed