फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP Mahila Morcha workers are being honored

Delhi NCR News: भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को किया जा रहा सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा संगठन को मजबूत करने के लिए सभी जिला कार्यालयों में महिला मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जा रहा है। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा ने बताया कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने निष्ठा से जनसंपर्क अभियान चलाया और पार्टी को मजबूती दी। अब चुनाव के बाद मोर्चा कार्यकर्ताओं से संवाद कर उन्हें सम्मानित कर रहा है। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा की अधिकांश कार्यकर्ता पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच पार्टी का काम करती हैं। ऐसे में उनका उत्साह बढ़ाना और सकारात्मक माहौल देना बेहद जरूरी है। दिल्ली चुनाव के दौरान महिला मोर्चा ने 29,000 छोटी-छोटी बैठकें कीं जिनके माध्यम से महिला मतदाताओं से सीधा जुड़ाव बनाकर मजबूत पकड़ बनाई गई। हर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय जिला अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed