फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP Mahila Morcha celebrated Rakshabandhan by tying a Rakhi to Virendra Sachdeva

Delhi NCR News: भाजपा महिला मोर्चा ने वीरेंद्र सचदेवा को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
विद्यालयों की छात्राओं ने बीजों से बनी राखी से दी शुभकामनाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में मंगलवार को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और विद्यालयों की छात्राओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को राखी बांधकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने पर्यावरण के संदेश के साथ बीजों से बनी राखी भी भेंट की।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मोर्चा प्रभारी श्यामबाला, महामंत्री प्रियल भारद्वाज, सरिता तोमर और वैशाली पोद्दार सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहीं। उन्होंने गीत-संगीत और मिठाइयों के साथ रक्षाबंधन की खुशिया बांटीं। इस अवसर पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल पर्व नहीं, बल्कि हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की बहनों ने जो स्नेह, आत्मीयता और आशीर्वाद दिया, वह अमूल्य है। यह राखिया केवल कलाई पर नहीं, दिल पर बंधती हैं।
विज्ञापन

सचदेवा ने रक्षाबंधन को सेवा, समर्पण और अपनत्व का पर्व बताते हुए कहा कि यह भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है, जो समाज में प्रेम और सहयोग की भावना को भी बढ़ाता है। महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा ने बताया कि रक्षाबंधन का यह पर्व दिल्ली की सभी 256 सेवा बस्तियों में मनाया जाएगा। इन बस्तियों में मिठाइयों के साथ राखी बांधी जाएगी और महिला मोर्चा की बहनें झुग्गी विस्तारकों व पालकों के साथ त्योहार की खुशिया साझा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed