फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP Maha Prashikshan Camp concludes, brainstorming on strengthening the organization

Delhi NCR News: भाजपा महाप्रशिक्षण शिविर संपन्न, संगठन मजबूती पर मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
- बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया और कार्यकर्ता विकास पर दिए गए प्रशिक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के तहत नवीन शाहदरा, उत्तर पूर्व, नई दिल्ली और करोलबाग जिलों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गए। शिविरों में संगठन विस्तार, कार्यकर्ता विकास, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया संचालन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।


हरिद्वार में आयोजित नवीन शाहदरा और उत्तर पूर्व जिला शिविरों में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और सांसद कमलजीत सहरावत सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं पूसा कृषि परिसर में आयोजित नई दिल्ली और करोलबाग जिलों के शिविरों में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद बांसुरी स्वराज और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने विभिन्न विषयों पर सत्र लिए। शिविरों में कार्य विस्तार, विचार परिवार, संवाद कौशल, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और गरीब कल्याण योजनाओं जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए जाते हैं और उनका समर्पण संगठन को मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती के लिए प्रशिक्षण और संकल्प दोनों जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed