फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP looking for political space in Delhi with the help of Modi

मोदी के सहारे दिल्ली में सियासी जमीन तलाश रही है भाजपा

Mon, 30 Sep 2019 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Sep 2019 05:29 AM IST
सार

  • इसकी बानगी शनिवार को अमेरिका से लौटने के बाद  एयरपोर्ट पर पीएम के भव्य स्वागत के रूप में देखने को मिली
  • दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखते बन रहा था
  • मेगा शो कराकर भाजपा दिल्ली में अपनी जमीन तलाश रही है

विज्ञापन
BJP looking for political space in Delhi with the help of Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारे दिल्ली भाजपा चुनावी समर में उतरने की तैयारी में है, जिसकी बानगी शनिवार को अमेरिका से लौटने पर एयरपोर्ट पर पीएम के भव्य स्वागत के रूप में देखने को मिली। दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखते बन रहा था। 
विज्ञापन


इसी तरह के मेगा शो कराकर भाजपा दिल्ली में अपनी जमीन तलाश रही है। प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ सुनने के लिए भी जगह-जगह एलसीडी लगाकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की रणनीति तैयार की जा रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा स्थानीय मुद्दे पर कम और केंद्र के विकास कार्यों को लेकर चुनावी रण में उतरेगी। इसी कड़ी में अनुच्छेद-370 खत्म होने के क्या फायदे हैं, इसे लेकर जनजागरण अभियान चला रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह एनआरसी मुद्दे को भी भाजपा नेता गरमाए हुए हैं। आम आदमी पार्टी को घेरने के लिए भाजपा ने आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने के क्या नुकसान है, इसे लेकर मतदाताओं के बीच जा रही है। 

भाजपा के रणनीतिकारों की मानें तो, भाजपा केंद्र की नीतियों व विकास कार्य पर ही दिल्ली के चुनाव को केंद्रित करना चाह रही है। क्योंकि, दिल्ली सरकार की लगातार घोषणाओं को चुनौती देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार की नीतियां ही प्रभावी हो सकती हैं। उधर, प्रधानमंत्री के मेगा शो के बहाने भाजपा दिल्ली के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करने की नीति पर काम कर रही है।

रणनीतिकार यह भी मान रहे हैं कि यदि केंद्र को दिल्ली सरकार कटघरे में खड़ा करती है तो यह नीति उलटी पड़ेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी बदली नीति के तहत सीधा किसी भी मुद्दे पर ना तो केंद्र सरकार और ना ही दिल्ली के उपराज्यपाल को कटघरे खड़ा कर रहे हैं, जबकि लोकसभा चुनाव तक सीधा केंद्र की योजनाओं पर टिप्पणी करते थे। 


ऐसे में भाजपा की नीति यही है कि दिल्ली के मुद्दे छोड़कर केंद्र के विकास को लेकर ही मतदाताओं के बीच जाए। ऐसी स्थिति में जब विपक्षी पार्टी के नेता टिका-टिप्पणी करते हैं तो इसका सीधा फायदा भाजपा को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed