फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leaders and Amit Shah team are confident of 32 seats in Delhi

भाजपा नेताओं और शाह की टीम को भरोसा दिल्ली में 32 सीट पर आ गए हैं आखिर तक 40 जीत सकते हैं

Tue, 04 Feb 2020 12:31 AM IST
अनवर अंसारी शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 04 Feb 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders and Amit Shah team are confident of 32 seats in Delhi
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

भाजपा को दिल्ली में 40 या 40 से अधिक सीटें जीतने का भरोसा हो गया है। पार्टी के रणनीतिकारों को इस समय दिल्ली में भाजपा कोई 32-34 सीट पर जीत करती हुई दिखाई पड़ रही है। 22-23 जनवरी को यह आंकड़ा 5-15 सीट का था। 

विज्ञापन


बताते हैं शाहीनबाग, जामिया की घटना ने भाजपा को बड़ा फायदा पहुंचाया है। केंद्रीय गृहमंत्री के सीधा हमला करने के बाद भाजपा के पक्ष में दिल्ली का मूड बदलता दिखाई पड़ता है। 28 जनवरी से तीन फरवरी की सुबह होते-होते भाजपा 40 से अधिक  सीट पर जोरदार फाइट और इसमें से 32-34 सीट जीतती देती नजर आ रही है।
विज्ञापन


क्या है 40 सीट जीतने का गणित?

केंद्रीय गृहमंत्री की टीम के एक सदस्य को भरोसा है कि 40 सीट जीत लेंगे। भाजपा के प्रवक्ता और आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को पांच फरवरी आते-आते सरकार बनाने के लिए जरूरी 36 सीट को पार कर जाने का भरोसा है। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी चुनाव बाद दिल्ली में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से सांसद रमेश विधूड़ी को दिल्ली में तेजी से भाजपा के पक्ष में मूड बदलता दिखाई दे रहा है। दिल्ली के प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर की टीम भी आज तीन फरवरी को चुनाव होने की दशा में भाजपा के 32-34 सीट जीत लेने का दावा कर रहे हैं।

15+7 + 10 + 1-2 = 32 भाजपा

भाजपा के रणनीतिकारों के अनुसार आम आदमी पार्टी ने 15 सीट पर अपने उम्मीदवार बदले हैं। यहां आम आदमी पार्टी के पुराने विधायक बागी भूमिका में हैं। आम आदमी पार्टी की ताकत पतली है। 7 सीट पर केजरीवाल की पार्टी ने दूसरे दलों, जैसे कांग्रेस से आए या बाहरी उम्मीदवार उतारे हैं। इन सीटों पर उसे केजरीवाल की पार्टी को अपने लोगों और जहां से उम्मीदवार आए हैं, उनके विरोध का सामना कर पड़ रहा है। 

10 सीट पर भाजपा के प्रत्याशियों ने 2015 के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था। कम अंतर से हारे थे। यहां अब भाजपा का झंडा बुलंद है। दो-तीन सीटें पिछले कुछ दिनों से भाजपा का प्रदर्शन सुधरने से पार्टी को मिल सकती हैं।


तीन दिन में बढ़ेगी सात- दस सीटें

भाजपा के नेताओं, रणनीतिकारों को उम्मीद है कि पांच फरवरी की शाम को जब प्रचार अभियान समाप्त होगा, तबतक भाजपा के कार्यकर्ता दिल्ली के हर घर को तीन बार खटखटा चुके होंगे। देश के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री के चुनाव प्रचार में उतरने के बाद फिर तेजी से तस्वीर बदलेगी। आम आदमी पार्टी द्वारा फैलाया भ्रम हटेगा। भाजपा को सात-दस सीटें और जीतने में सफलता मिलेगी। इस तरह से पार्टी की जीत का आंकड़ा 40 सीटों को पार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed