फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader vijay pandit murder in greater noida

'भाजपा नेताओं को चुन-चुन कर मारा जा रहा है'

Sun, 08 Jun 2014 09:12 AM IST
Updated Sun, 08 Jun 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
BJP leader vijay pandit murder in greater noida

शनिवार रात ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में कद्दावर स्थानीय नेता व पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष विजय पंडित को गोली मार कर हत्या कर दी गई। वह शनिवार इलाके में पैदल कहीं जा रहे थे कि दो बाइक सवार लोगों ने पीछे आकर उनको गोली मार दी।

विज्ञापन


ताज्जुब की बात ये है कि गोली मारने वाले बदमाशों ने विजय पंडित को बताकर गोली है। दरअसल, उन्हें कई दिनों जान से मारने की धमकी मिल रही थी।

इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दे रखी थी, बल्कि यहां तक कि उन्होंने पुलिस से अपनी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग भी कर रखी थी। हालांकि शनिवार रात उनकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

अच्छी स्‍थानीय पकड़ थी विजय पंडित की

BJP leader vijay pandit murder in greater noida

दादरी नगर पंचायत चेयरमैन गीता पंडित के पति विजय पंडित की मौत से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार रात डीएम कैंप कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की। घटना के विरोध में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय के बाहर धरना भी दिया।

दरअसल, विजय पंडित का अपने क्षेत्र में अच्छा नाम था। इसलिए उनकी मौत की खबर फैलते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं में रोष पैदा हो गया। महानगर अध्यक्ष बिजेंद्र नागर के नेतृत्व में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सेक्टर 27 स्थित डीएम कैंप कार्यालय पहुंच गए।

कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नाराज कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ऐसी सरकार को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।

ढाई हजार लोग जीटी रोड पर डटे

BJP leader vijay pandit murder in greater noida

फिलहाल दादरी में माहौल काफी तनावपूर्ण है। कई बार पथराव हो चुका है और कई वाहन आग के हवाले किए जा चुके हैं। फायरिंग के बाद पंडित को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मौत की खबर आने के बाद नाराज लोगों ने जीटी रोड पर जबर्दस्त जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एडीएम प्रशासन, एसडीएम और एसपी (ग्रामीण क्षेत्र) मौके पर पहुंच गए।

यहां पर करीब ढाई हजार लोग जमे हुए हैं, जबकि भीड़ के मुकाबले पुलिस वालों की तादात काफी कम है। बीच-बीच में अब भी गोली चलने की आवाज आ राही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed