फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader Vijay Goel criticized Sam Pitroda over size of mahatma gandhi s photo

दिल्ली: भाजपा ने सैम पित्रोदा पर किया हमला, कहा- गांधी जी के महत्व को उनकी तस्वीर के आकार से नहीं आंकना चाहिए

Mon, 25 Sep 2023 09:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 25 Sep 2023 09:22 PM IST
सार

सैम पित्रोदा ने कहा था कि महात्मा गांधी जी की तस्वीर का आकार छोटा होते देखकर बहुत दुख हुआ। पीएम मोदी की बड़ी तस्वीर के साथ गांधी जी द्वारा कही बातों को दोहराने का उद्देश्य क्या है?

विज्ञापन
BJP leader Vijay Goel criticized Sam Pitroda over size of mahatma gandhi s photo
इसी फोटो को सैम पित्रोदा ने किया साझा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गोयल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी तस्वीर के साथ महात्मा गांधी की तस्वीर का उपयोग करने पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा पर निशाना साधा। विजय गोयल ने कहा कि राष्ट्रपिता के महत्व को उनकी तस्वीर के आकार से नहीं मापा जाना चाहिए।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने सोमवार सुबह एक यूजर द्वारा दिल्ली के गांधी स्मृति में लगे एक पोस्टर की फोटो को एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर करते हुए लिखा था, महात्मा गांधी जी की तस्वीर का आकार छोटा होते देखकर बहुत दुख हुआ। पीएम मोदी की बड़ी तस्वीर के साथ गांधी जी द्वारा कही बातों को दोहराने का उद्देश्य क्या है? उनके इस ट्वीट का जवाब देते हुए भाजपा नेता विजय गोयल ने कहा कि सैम पित्रोदा आप गांधी की महत्ता को उनकी फोटो के साईज से नापेंगे, आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। 



‘गांधी स्मृति’ का उपाध्यक्ष होने के नाते गांधी जी के सैंकड़ों फोटो, शहीदी स्थल और मूर्ति देखने के लिए आपको ‘गांधी स्मृति’ आमंत्रित करता हूं। इन सबमें आपको प्रधानमंत्री मोदी की ही एक फोटो क्यों दिखाई दी, जानकर ताज्जुब होता है। जबकि मोदी ‘गांधी स्मृति’ के अध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed