{"_id":"5c17590bbdec2256b54252f6","slug":"bjp-leader-tejinder-pal-singh-bagga-on-indefinite-strike-against-kamal-nath-as-cm-of-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलनाथ के खिलाफ अनशन पर भाजपा नेता, बोले- 1984 के दंगों में हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलनाथ के खिलाफ अनशन पर भाजपा नेता, बोले- 1984 के दंगों में हैं शामिल
Mon, 17 Dec 2018 01:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता कमलनाथ को मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिये मनोनीत किए जाने के विरोध में दिल्ली भाजपा के एक नेता सोमवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता सिख विरोधी दंगों में शामिल थे।
विज्ञापन
कमलनाथ सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस इलाके में 1984 के सिख विरोधी दंगों से प्रभावित कई परिवार रहते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पद के लिये कमलनाथ का चयन करने के कांग्रेस के कदम का विरोध करते हुए बग्गा ने कहा, ‘‘उन्हें (कमलनाथ को) मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत करने के राहुल गांधी के फैसले के खिलाफ मैं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा हूं। वह (कमलनाथ) वही व्यक्ति हैं जो दिल्ली में सिखों के खिलाफ दंगों में शामिल थे।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनकी भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक कि कमलनाथ की जगह किसी और को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाता। भाजपा के कई नेता बग्गा के प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं।
भाजपा नेता और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद के लिये मनोनीत कर सिखों की भावनाओं को ‘‘ठेस’’ पहुंचायी है।