फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp leader sanjay singh surrender in ghaziabad court

रेप के आरोपी भाजपा नेता ने किया सरेंडर, जेल

Wed, 09 Jul 2014 12:57 AM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
bjp leader sanjay singh surrender in ghaziabad court

रेप और छेड़छाड़ के आरोप में फरार चल रहे भाजपा नेता संजय सिंह ने मंगलवार दोपहर गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। संजय सिंह पर पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता ने रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश थी लेकिन वह फरार हो गया।

लगातार कई दिनों तक खोजबीन के बाद जब भाजपा नेता पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा तो उसने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने बीजेपी नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन

गिरफ्तारी न करने का था राजनीतिक दबाब!

bjp leader sanjay singh surrender in ghaziabad court

कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने दावा किया था कि वह 24 घंटे में संजय सिंह को गिरफ्तार कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आरोप लगाने वाली महिला ने जल्द से जल्द नेता की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी।

सूत्रों की मानें तो पुलिस पर गिरफ्तारी नहीं करने के लिए लगातार राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा था। भाजपा नेता के सरेंडर के बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। इस मामले में इंदिरापुरम थाने में धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था।

बता दें कि आरोप लगाने वाली महिला को संजय सिंह ही आम आदमी पार्टी से भाजपा में लेकर आए थे।

होटल के कमरे में किया था रेप

bjp leader sanjay singh surrender in ghaziabad court

रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला ने पहले ही अदालत में अपना बयान दर्ज करा चुकी है। इसके पहले उसे लखनऊ में भी जांच के लिए बुलाया गया था। दोनों ही जगहों पर महिला के बयान एक जैसे थे।

हालांकि इस मामले में पहले महिला कार्यकर्ता ने संजय सिंह के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। जांच और महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान होने के बाद रेप की धारा बढ़ाई गई है।

एसएचओ ने बताया कि लखनऊ में हुई जांच की रिपोर्ट महिला के पक्ष में आई है। महिला के आरोप सही पाए गए हैं। गौरतलब है कि महिला का आरोप था कि 28 अप्रैल को रैली में भाग लेने संजय सिंह के साथ वह भी लखनऊ गई थी। वहां संजय होटल में उसके कमरे में घुस आए और रेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed