'BJP से बिधूड़ी होंगे सीएम फेस': संजय सिंह का बड़ा दावा, आतिशी-प्रियंका पर टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता को घेरा
कालकाजी से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा कि वे (रमेश बिधूड़ी) इतना निम्न चले गए हैं कि चुनाव शुरू भी नहीं हुए हैं, वह अभी उम्मीदवार बने हैं और वह अपनी पहली दो जनसभाओं में ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिस तरह की निचले स्तर की भाषा का इस्तेमाल उन्होंने पहले प्रियंका गांधी और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ किया, मुझे नहीं लगता कि कालकाजी के लोग ऐसे उम्मीदवार को कभी स्वीकार करेंगे।
BJP में गाली देना ही सबसे बड़ी योग्यता‼️
— AAP (@AamAadmiParty) January 6, 2025
♦️ कल रमेश बिधूड़ी ने CM आतिशी जी और प्रियंका गांधी जी को गाली दी
♦️ यह बताता है कि BJP ने बिधूड़ी को अपना CM उम्मीदवार बना दिया है
अब जनता को तय करना है कि उन्हें महिलाओं को गाली देने वाला रमेश बिधूड़ी चाहिए या महिलाओं के लिए काम… pic.twitter.com/KHE3MjaFa1
इससे पहले, दिल्ली की सीएम आतिशी पर बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के कथित आपत्तिजनक बयान पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि "रमेश बिधूड़ी पहले भी ऐसे बयान दे चुके हैं। भाजपा पर सवाल उठता है कि जिस व्यक्ति ने पहले भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, उसे उम्मीदवार बनाया गया है, वो भी बहुत महत्वपूर्ण सीट से। जाहिर है कि वो जब भी मौका मिलेगा ऐसे बयान देंगे। उन्होंने सुबह प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ और शाम को सीएम आतिशी के खिलाफ अनुचित बयान दिए।
सिर्फ माफ़ी मांगना काफी नहीं है, मुझे उम्मीद है कि उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। लेकिन, मैं आप को भी याद दिलाना चाहता हूं कि उन्होंने 10-12 साल पहले भी सबके खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए थे, सोनिया गांधी और शीला दीक्षित जैसी बड़ी नेताओं के खिलाफ। AAP को याद रखना चाहिए कि अगर राजनीति के मानक गिरे तो आगे चलकर इसके प्रतिकूल परिणाम हो सकते हैं।
#WATCH | Delhi: On BJP leader Ramesh Bidhuri's reported objectionable statement on Delhi CM Atishi, Congress leader Sandeep Dikshit says, "Ramesh Bidhuri has made such statements previously also. The question arises against the BJP that a person who has used objectionable… pic.twitter.com/gHhnpFawxV
— ANI (@ANI) January 6, 2025
भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के कथित आपत्तिजनक बयान पर आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह भाजपा का चरित्र है। महिलाओं, महिला मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करना भाजपा का चरित्र है। कल जिस मंच से प्रधानमंत्री दिल्ली की जनता से अपनी सरकार बनाने की अपील कर रहे थे, रमेश बिधूड़ी महिलाओं को गाली दे रहे थे। महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि वह उनसे सहमत हैं या नहीं। क्या वह दिल्ली की राजनीति में रमेश बिधूड़ी जैसे व्यक्ति को आगे लाने के लिए वोट मांग रहे हैं।