मनोज तिवारी का केजरीवाल पर हमला, पूछा- आखिर दिल्ली के साथ खिलवाड़ कब तक ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में हुई बारिश के बाद गुरुवार को सड़कों पर जमा पानी को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "मात्र कुछ मिनट की बारिश के बाद यह हाल है पर इसके लिए मुख्यमंत्री जी को कुछ मत कहिएगा, वरना सर जी गुस्सा हो जाएंगे। आखिर दिल्ली के साथ यह खिलवाड़ कब तक चलेगा।"
ये दिल्ली ही है... मात्र कुछ मिनट की बारिश के बाद.. पर इसके लिये दिल्ली के मुख्यमंत्री जी को कोसियेगा नहीं वरना सर जी को ग़ुस्सा आ जायेगा..
विज्ञापन
आख़िर दिल्ली के साथ ये खिलवाड़ कब तक !!!! pic.twitter.com/ehDWyWzHn0 — Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) October 3, 2019
बता दें कि गुरुवार देर शाम को दिल्ली में भारी बारिश हुई थी। भारी बारिश से धौला कुंआ, कनॉट प्लेस, पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मिंटो ब्रिज समेत दूसरे इलाकों में पानी भर गया था। इसका असर वाहनों की आवाजाही पर पड़ा। ट्रैफिक धीमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।