फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader Kapil Mishra tweets after shaheen bagh protest site is cleared

Shaheen Bagh: धरनास्थल खाली होते ही कपिल मिश्रा का ट्वीट- हमने देख लिया, शाहीन बाग का फ्रॉड खत्म

Tue, 24 Mar 2020 11:56 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 24 Mar 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Kapil Mishra tweets after shaheen bagh protest site is cleared
कपिल मिश्रा - फोटो : ANI

शाहीन बाग के प्रदर्शन स्थल को पुलिस द्वारा खाली कराए जाने के बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने भड़काऊ ट्वीट करते हुए लिखा है कि शाहीन बाग का फ्रॉड खत्म हो चुका है। 

विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने मंगलवार को ट्वीट किया कि, 'सब तख्त उछाल कर फेंक दिए, सब टेंट उखाड़ कर फेंक दिये, हमने देख लिया, सबने देख लिया'। उन्होंने लिखा कि दिल्ली को मिल गई आजादी। शाहीन बाग का फ्रॉड खत्म हो गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले 15 दिसंबर से दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे धरना प्रदर्शन को सोमवार देर रात पुलिस ने खत्म करवा दिया। लॉकडाउन और कर्फ्यू के नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शाहीन बाग के प्रदर्शन स्थल को पूरी तरह खाली करवा दिया।

इसके अलावा जाफराबाद इलाके में भी भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। शाहीन बाग से साथ ही हौज रानी समेत आठ प्रदर्शनस्थलों को खाली कराया गया है। हालांकि बाकी जगहों से किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। फिलहाल दिल्ली में नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में चल रहे सभी धरनास्थल खाली हो गए हैं।


पुलिस सोमवार देर रात करीब दो बजे धरना खत्म करवाने के लिए शाहीन बाग पहुंची थी। वहां धरना जारी ही था। पुलिस ने पहले माइक से घोषणा कर वहां बैठे लोगों से हटने की अपील की। आसपास के लोगों को जब पुलिस के आने की सूचना मिली तो आनन-फानन में और भी प्रदर्शनकारी पहुंचने लगे। देखते ही देखते करीब 2500 लोग पुलिस का विरोध करने के लिए मौके पर पहुंच गए। 

स तरह के विरोध को देखते हुए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद 10 से अधिक ट्रक बुलाए गए। पुलिस ने शाहीन बाग के प्रदर्शन स्थल के टेंट उखाड़ लिए और सभी को ट्रक में भर कर ले गई। साथ ही पुलिस ने मौके से 20 से भी ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed