फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader Kapil Mishra attacks that Congress stopped padyatra as PFI announced bandh

Kapil Mishra: भाजपा नेता कपिल मिश्रा का हमला- पीएफआई ने 'बंद' का एलान किया तो कांग्रेस ने रोक दी पदयात्रा

Fri, 23 Sep 2022 03:48 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 23 Sep 2022 03:48 PM IST
सार

केरल में कट्टरपंथी पीएफआई द्वारा आहूत प्रदेशव्यापी बंद के दौरान राज्य में कई स्थानों पर सार्वजनिक बसों पर पत्थरबाजी, दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं। यह बंद पीएफआई नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी और नेताओं की गिरफ्तारियों के बाद किया गया है।

विज्ञापन
BJP leader Kapil Mishra attacks that Congress stopped padyatra as PFI announced bandh
कपिल मिश्रा

विस्तार

दिल्ली भाजपा के नेता कपिल मिश्रा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि इससे ज्यादा घटिया और शर्मनाक बात और क्या होगी कि कांग्रेस ने शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा रोक दी क्योंकि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने केरल में 'बंद' का एलान किया है। 

विज्ञापन


मिश्रा के आरोप पर जवाब देते हुए कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि यात्रा में हर सप्ताह एक दिन का विश्राम लिया जाता है।

भाजपा नेता ने हिंदी में ट्वीट करके कहा, ''पीएफआई और इस्लामिक जिहादी संगठनों ने आज बंद का एलान किया है और कांग्रेस ने अपनी पदयात्रा रोक दी। इससे ज्यादा शर्मनाक और घटिया बात हो नहीं सकती।''
विज्ञापन


खेड़ा ने मिश्रा के आरोपों पर कहा कि क्या यह सच है कि हाल ही में मुस्लिम समुदाय से बात करने वाले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पीएफआई से माफी मांगने के लिए मार्च निकालने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेड़ा ने कहा, ''भारत जोड़ो यात्रा में हर सप्ताह एक दिन का विश्राम होता है। पिछला विश्राम 15 सितंबर को था। अब आप यह बताओ कि क्या यह सच है कि मोहन जी भागवत पीएफआई से माफी मांगो यात्रा निकालने वाले हैं।''


केरल में कट्टरपंथी पीएफआई द्वारा आहूत प्रदेशव्यापी बंद के दौरान राज्य में कई स्थानों पर सार्वजनिक बसों पर पत्थरबाजी, दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं। यह बंद पीएफआई नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी और नेताओं की गिरफ्तारियों के बाद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed