{"_id":"5ced3c45bdec22070a1aa7f0","slug":"bjp-leader-kalraj-mishra-says-guru-is-important-to-show-path","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता कलराज मिश्र बोले- जीवन को सही दिशा दिखाने के लिए गुरु आवश्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता कलराज मिश्र बोले- जीवन को सही दिशा दिखाने के लिए गुरु आवश्यक
Tue, 28 May 2019 07:19 PM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 28 May 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता कलराज मिश्र
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति के जीवन को सही दिशा में रखने के लिए गुरु की बड़ी आवश्यकता है। गुरु की कृपा के कारण उन्हें भगवान से भी बड़ा बताया गया है। यह बात भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रभारी कलराज मिश्र ने श्रीसिद्धदाता आश्रम में कही। वह आश्रम के स्थापना दिवस और संस्थापक स्वामी सुदर्शनाचार्य की जयंती के अवसर पर भक्तों से अपना अनुभव व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि वह काफी समय से श्रीसिद्धदाता आश्रम आते रहे हैं। यहां आने वाले बड़े दिव्य अनुभव हुए हैं। इस बात की बड़ी प्रसन्नता है कि यहां पर आने वाले भक्त अपने गुरु को वैसे ही मानते हैं जैसा शास्त्रों में कहा गया है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
इस अवसर पर आश्रम के अधिष्ठाता रामानुजाचार्य पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि गुरु महाराज ने आश्रम और दिव्यधाम की स्थापना मानव मात्र के कल्याण के लिए की है। वह कहते थे कि इस स्थान पर अनंत काल तक आने वालों को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती रहेगी।
विज्ञापन
इससे पहले पुरुषोत्तमाचार्य ने गुरु महाराज की समाधि पर पुष्प चादर ओढ़ाई। इसके बाद विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बैंड बाजों, ताशों, शहनाइयों के साथ हाथों में झंडे लिए जयकारा लगाते भक्तों ने भागीदारी की।