{"_id":"5b4c189f4f1c1b1e308b4fda","slug":"bjp-leader-brother-shot-to-security-officer-when-he-did-late-in-removing-bike-from-road-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते से बाइक हटाने में हुई देरी तो भाजपा नेता के भाई ने सुरक्षा अधिकारी को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते से बाइक हटाने में हुई देरी तो भाजपा नेता के भाई ने सुरक्षा अधिकारी को मारी गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 16 Jul 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
घायल नवनीत
- फोटो : लाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा फेज-3 कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी में एक भाजपा नेता के भाई ने निजी सिक्योरिटी कंपनी के सुरक्षा अधिकारी को केवल इस बात पर गोली मार दी कि उसने बाइक रास्ते से हटाने में देरी कर दी।
विज्ञापन
घायल को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीड़ित ने फेज-3 कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
गढ़ी चौखंडी गांव में एक निजी कंपनी का सिक्योरिटी फील्ड ऑफिसर नवनीत किराये पर रहता है। शनिवार को वह ड्यूटी से घर देरी से गया था और वापस कंपनी जाने के लिए उसने बाइक को घर के अंदर खड़ा करने की बजाय बाहर रास्ते में ही खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन
उधर, देर रात को ही गढ़ी चौखंडी निवासी राहुल यादव कार से घर जा रहा था। रास्ते में बाइक को हटाने के लिए उसने लगातार हॉर्न बजाया, जिससे नवनीत घर से बाहर आ गया।
विज्ञापन
आरोप है कि नवनीत बाइक हटाने लगा, तो राहुल ने गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो राहुल ने उस पर फायरिंग कर दी। उसके हाथ में गोली लगी। पीड़ित के साथियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, हालांकि अब उसकी हालत ठीक है।
बताया जाता है कि राहुल एक भाजपा नेता का भाई है और घटना के बाद मामले को दबाने का काफी प्रयास किया गया, मगर पीड़ित और पुलिस इसके लिए कतई तैयार नहीं हुए और मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि गढ़ी चौखंडी निवासी राहुल यादव पर सुरक्षा अधिकारी को घायल करने का मामला दर्ज कराया गया है।
जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह जांच का विषय है कि राहुल के पास स्वयं का लाइसेंसी हथियार है या गैर-लाइसेंसी। अगर उसका या किसी पारिवारिक का लाइसेंसी हथियार हुआ, तो उसे निरस्त कराने की भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।