फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp issues 100 crore rupees for delhi MCD election

MCD चुनाव में BJP खर्च करेगी 100 करोड़ रुपये, हर हाल में चाहिए जीत

Thu, 13 Apr 2017 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Apr 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
bjp issues 100 crore rupees for delhi MCD election
एमसीडी इलेक्शन में भाजपा ने झोंकी ताकत - फोटो : अमर उजाला

भाजपा आलाकमान ने तीनों नगर निगम के चुनाव में बाजी मारने के लिए अपने चुनाव रणनीतिकारों और नेताओं की फौज उतारने के बाद खजाने का भी मुंह खोल दिया है। भाजपा आलाकमान ने प्रदेश इकाई को नगर निगम चुनाव में खर्च करने के लिए करीब सौ करोड़ रुपये जारी किए हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा जरूरत पड़ने पर और भी राशि देने का आश्वासन दिया है। मगर आलाकमान ने प्रदेश इकाई को बताया है कि नगर निगम चुनाव में उसे हर हाल में जीत चाहिए।

सूत्रों के अनुसार भाजपा आलाकमान ने प्रदेश इकाई की ओर से मांग नहीं करने के बावजूद तीनों नगर निगम चुनाव का समस्त खर्च उठाने का निर्णय लिया है। आलाकमान ने करीब सौ करोड़ रुपये प्रदेश इकाई के पास भेजे हैं।

विज्ञापन

आलाकमान ने पांच-पांच लाख रुपये हर उम्मीदवार को देने का फरमान दिया

bjp issues 100 crore rupees for delhi MCD election
mcd election

उधर, प्रदेश भाजपा के नेताओं का कहना है कि यह कोई पहला अवसर नहीं है जब पार्टी आलाकमान ने राशि दी है। आलाकमान हमेशा पूरे देश में लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकाय के चुनाव होने पर संबंधित राज्य की इकाई को धन मुहैया कराती है।

सूत्रों ने बताया कि आलाकमान ने करीब पांच-पांच लाख रुपये हर पार्टी उम्मीदवार को देने का फरमान दिया है। इसके अलावा प्रदेश इकाई की ओर से किए जाने वाले प्रचार में भी चुनाव आयोग के नियमों के तहत राशि खर्च करने के लिए कहा गया है। इसके चलते प्रदेश इकाई ने जोर शोर से प्रचार आरंभ कर दिया है।

उधर, चुनाव प्रचार में प्रदेश इकाई ने अन्य दलों से स्वयं को आगे निकाल लिया है। वह प्रचार में होर्डिंग, पोस्टर, एलईडी आदि का खूब उपयोग कर रही है। इसके अलावा टीवी चैनल, रेडियो, सोशल मीडिया पर प्रचार शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed